Move to Jagran APP

असम टूरिज्म के प्रियंका चोपड़ा वाले कैलेंडर में एेसा क्या है जो कांग्रेस ने किया बवाल

असम टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने इस कलेंडर को जारी किया है।

By Rahul soniEdited By: Published: Wed, 21 Feb 2018 01:28 AM (IST)Updated: Thu, 22 Feb 2018 11:58 AM (IST)
असम टूरिज्म के प्रियंका चोपड़ा वाले कैलेंडर में एेसा क्या है जो कांग्रेस ने किया बवाल
असम टूरिज्म के प्रियंका चोपड़ा वाले कैलेंडर में एेसा क्या है जो कांग्रेस ने किया बवाल

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। प्रियंका चोपड़ा द्वारा हाल ही में असम टूरिज्म के लिए कैलेंडर शूट किया है जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने आपत्ति जताई है। कांग्रेसियों ने मुद्दे को उठाते हुए प्रियंका को असम टूरिज्म की अम्बेसेडर से बर्खास्त करने की मांग की है। 

loksabha election banner

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक कैलेंडर शूट को लेकर बवाल हो गया है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा असम टूरिज्म की ब्रांड अम्बेसेडर हैं। इसलिए उन्होंने असम टूरिज्म के लिए कैलेंडर शूट करवाया है। अब इस कैलेंडर में छपी प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बवाल मचा दिया है। कांग्रेसियों का कहना है कि, इस कैलेंडर शूट में प्रियंका ने रिवीलिंग ड्रेस पहनी है। प्रियंका के ड्रेसअप को लेकर असम सदन में कांग्रेस के सदस्य रूपज्योति कुर्मी, रोजलिन तिर्की और नंदिता दास ने प्रियंका चोपड़ा पर उनके ऐसे कपड़े पहनने से असम की सभ्यता को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है। साथ ही इन लोगों का कहना है कि प्रियंका को कैलेंडर शूट के दौरान असम की पारंपरिक ड्रेस पहननी थी। 

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह एक और फिल्म में काम करने को तैयार, नाम सुनकर गर्व होगा

वहीं इस मामले में असम टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष जयंत मल्लाह बरुआ ने कहा कि इस कैलेंडर में ऐसा कुछ भी नहीं है जिस पर आपत्ति जताई जाए। इस कैलेंडर को इसलिए बनवाया गया है कि असम का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार किया जा सकें। इसके अलावा प्रियंका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत प्रसिद्ध भी हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में है और वहां वह उनके शो क्वांटिको की शूटिंग कर रही है। 

यह भी पढ़ें: आख़िरकार रणबीर कपूर को मिल ही गया ‘ब्रह्मास्त्र’

आपको बता दें कि, असम टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने इस कलेंडर को जारी किया है। बताते चलें कि, पिछले साल प्रियंका चोपड़ा जब विदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई शिष्टाचार मीटिंग में मिली थी तब जो तस्वीरें सामने आई थी उनको देखने के बाद उन्हें ड्रेसअप को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। इस मौक पर प्रियंका ने वन पीस ड्रेस कैरी की हुई थी। इसके जवाब में प्रियंका ने एक इवेंट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जो उनके मां के साथ थी।   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.