Move to Jagran APP

चेतन भगत पर 1 करोड़ की मानहानि का दावा

मशहूर लेखक चेतन भगत अक्सर विवादों से घिरे रहते हैं। अब बिहार के एक लड़के ने चेतन पर मानहानि का दावा किया है। ये मानहानि का मामला डुमरांव राजघराने के राजकुमार चंद्र विजय सिंह ने किया है। दरअसल चेतन भगत की आखिरी किताब 'हाफ गर्लफ्रेंड' डुमरांव राजघराने पर आधारित है।

By Monika SharmaEdited By: Published: Fri, 24 Apr 2015 02:49 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2015 05:48 PM (IST)
चेतन भगत पर 1 करोड़ की मानहानि का दावा

मुंबई। मशहूर लेखक चेतन भगत अक्सर विवादों से घिरे रहते हैं। अब बिहार के एक लड़के ने चेतन पर मानहानि का दावा किया है। ये मानहानि का मामला डुमरांव राजघराने के राजकुमार चंद्र विजय सिंह ने किया है।

loksabha election banner

प्रेगनेंट होने के लिए किम करदाशियां ने ये भी कर डाला

दरअसल चेतन भगत की आखिरी किताब 'हाफ गर्लफ्रेंड' डुमरांव राजघराने पर आधारित है। चंद्र विजय का आरोप है कि किताब में उनके परिवार की गलत छवि पेश की गई है। इतना ही नहीं लेखक पर 1 करोड़ रुपये का दावा भी किया गया है।

मिलिए, ये हैं साल 2015 की सबसे सुंदर महिला!

चेतन का कहना है कि उनकी किताब काल्पनिक है और असल जिंदगी से इसका कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए मानहानि का दावा गलत है। उन्होंने कहा कि किताब में उन्होंने बिहार के परिवार का जिक्र काल्पनिकता के आधार पर किया था और वो जानते भी नहीं थे कि इस तरह का कोई घराना भी है।

चेतन भगत की सभी किताबों पर फिल्में बन चुकी हैं और अब 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर भी फिल्म बनने जा रही है, जिसे मोहित सूरी डायरेक्ट करेंगे जबकि चेतन इसे को-प्रोड्यूस करेंगे।

मुंबई के पुलिस थाने में मॉडल से गैंगरेप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.