फिर से जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं सेलिना जेटली, मिलिए 5 ट्विन स्टार किड्स से
ट्विन्स ही नहीं बॉलीवुड में ट्रिप्लेट्स किड्स भी शामिल है!
मुंबई। सेलिना जेटली ने साल 2011 में दुबई बेस्ड होटेलिअर पीटर हाग से शादी की थी और साल 2012 में उन्होंने दो जुड़वा बेटों विंस्टन और विराज को जन्म दिया था। खुशखबरी यह है कि सेलिना 5 साल बाद फिर से प्रेग्नेनेट है और इस बार फिर वो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं।
सेलिना ने हाल ही में यह खुशखबरी लोगों के सामने पेश की। उन्होंने बतया कि उनकी ड्यू डेट अक्टूबर की है। सेलिना ने आगे कहा कि वो और पीटर इस खबर से बहुत खुश हैं। "हम दोनों को बच्चे बहुत पसंद है और हम यह ज़िम्मेदारी लेने के लिए बिलकुल तैयार हैं, " सेलिना ने कहा।
यह भी पढ़ें: अब एक और star Kid आएगा बॉलीवुड के मैदान में, And I am not Joking
सेलिना के अलावा बॉलीवुड में और भी कई ट्विन स्टार किड्स हैं और लेटेस्ट हैं करण जौहर के बच्चे रूही और यश। सेरोगेसी से हुए इन बच्चों ने इसी साल जन्म लिया है और आंखे खोलने से पहले ही इन ट्विन किड्स ने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया था। यहां देखिये इन तस्वीरों को जहां करण यश और रूही को हॉस्पिटल से अपने साथ घर ले जा रहे हैं।
संजय दत्त और मान्यता दत्त भी दो क्यूट से बच्चों के पेरेंट्स हैं। मान्यता ने साल 2010 में एक लड़की इकरा और एक लड़के शहरान को जन्म दिया था।
स्टार ट्विन्स में सोनाक्षी सिन्हा के भाई और पूनम सिन्हा-शत्रुघन सिन्हा के बेटे लव-कुश भी शामिल है। लव और कुश ट्विन्स हैं जिन्होंने 1983 में जन्म लिया था।
ट्विन्स ही नहीं बॉलीवुड में ट्रिप्लेट्स किड्स भी शामिल है। फ़राह ख़ान और शिरीष कुंदर ने साल 2004 में शादी की थी और साल 2008 में वो तीन बच्चों के पेरेंट्स बने। इनमें से दो लड़कियां अन्या, दिवा और एक लड़का सिज़ार है।