पहचानिए, कौन है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस जो अब हो गई बेहद हॉट
इस हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस के पिता भी एक दिग्गज एक्टर रहे हैं। अब भी वो फिल्मों में नजर आ जाते हैं इस एक्ट्रेस का भाई भी एक एक्टर ही है। अब पहचाना या नहीं!
नई दिल्ली(जेएनएन)। इन दिनों बॉलीवुड स्टार्स अपने बचपन की काफी फोटो शेयर कर रहे हैं। एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने बड़े भाई के जन्मदिन पर बचपन की बड़ी ही क्यूट-सी फोटो शेयर की है। क्या आपने पहचाना ये फोटो किस एक्ट्रेस की है?
चलिए आपको कोई हिंट देते हैं। इस हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस के पिता भी एक दिग्गज एक्टर रहे हैं। अब भी वो फिल्मों में नजर आ जाते हैं इस एक्ट्रेस का भाई भी एक एक्टर ही है। अब पहचाना या नहीं! तो चलिए एक और हिंट देते हैं। इस एक्ट्रेस की पहली फिल्म तो फ्लॉप रही थी, लेकिन पिछली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था।
हॉलीवुड पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा भारतीयों के बारे में ये क्या बोल गईं...!
अब भी नहीं पहचान पाए, तो चलिए आपको बता ही देते हैं। ये और कोई नहीं श्रद्धा कपूर हैं। श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर का आज जन्मदिन है। इस मौके पर श्रद्धा ने सिद्धांत को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी है। श्रद्धा ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बइया! मैं आप जैसे भाई को पाकर खुद को दुनिया की सबसे खुशकिस्मत लड़की मानती हूं। आपने मेरी दुनिया को रोशन कर दिया।'
श्रद्धा ने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड की है। वैसे बता दें कि श्रद्धा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'हॉफ गर्लफ्रेंड' की शूटिंग कर रही हैं। ये फिल्म चेतन भगत के इसी नाम से आए उपन्यास पर आधारित है।