शाहरुख के बाद बोमन ईरानी को मिली अंडरवर्ल्ड से धमकी
हाल में गैंगस्टर रवि पुजारी की ओर से मिली धमकियों के बाद मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। अब खबर है कि पुजारी ने फिल्म अभिनेता बोमन ईरानी को भी धमकी भरे फोन किए हैं।
मुंबई। हाल में गैंगस्टर रवि पुजारी की ओर से मिली धमकियों के बाद मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। अब खबर है कि पुजारी ने फिल्म अभिनेता बोमन ईरानी को भी धमकी भरे फोन किए हैं।
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि बोमन को रवि पुजारी की ओर से धमकी भरे फोन कॉल्स किए गए हैं। जिसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बोमन, शाहरुख की आगामी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में अहम किरदार निभा रहे हैं। हाल में पुजारी के गुर्गो ने फिल्म के निर्माता अली मोरानी के घर के बाहर फाय¨रग भी की थी। फिल्म में बोमन के अलावा अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद और विवान शाह भी नजर आएंगे। फिल्म 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
पढ़ें: शाहरुख को अंडरवर्ल्ड से मिली धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सिक्योरिटी