Move to Jagran APP

बॉलीवुड सितारों ने अभिषेक बच्‍चन को दी जन्‍मदिन की शुभकामनाएं

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना 39वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर इंडस्ट्री के कई सितारों ने अभिषेक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

By rohit guptaEdited By: Published: Thu, 05 Feb 2015 11:49 AM (IST)Updated: Thu, 05 Feb 2015 11:52 AM (IST)
बॉलीवुड सितारों ने अभिषेक बच्‍चन को दी जन्‍मदिन की शुभकामनाएं

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना 39वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर इंडस्ट्री के कई सितारों ने अभिषेक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

loksabha election banner

लज्जाजनक है एआईबी: फरीदा जलाल

सभी ने अभिषेक को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किए हैं। अभिषेक की करीबी दोस्त और निर्देशक फराह खान ने अपनी और अभिषेक की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, 'अभिषेक, पता है, मैं हमेशा तुम्हारे लिए दुआ करती हूं। चेतावनी है....आज और तस्वीरें डालना।'

फिल्म निर्माता करण जौहर ने ट्वीट किया, 'मेरे बचपन के दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं। बहुत सारा प्यार।'

हाल ही में मां बनीं एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने ट्विटर पर लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो अभिषेक बच्चन। सच में आप एक बेहद अच्छे इंसान हैं। आपका साल शानदार रहे।'

इनके अलावा सुजॉय घोष, सोनू सूद, नेहा धूपिया, संजय गुप्ता, मनीष पॉल, गोल्डी बहल, उदय चोपड़ा, गौहर खान, मीका सिंह, तुषार कपूर, अनुपम खेर, विशाल ददलानी, राज कुंद्रा, डिनो मोरिया और आफताब शिवदासानी जैसी कई हस्तियों ने भी अभिषेक को ट्विटर पर शुभकामनाएं दी हैं।

देखिए 'बॉम्बे वेलवेट' में अनुष्का का लुक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.