आज़ादी के 70 साल: स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंग गया जब बॉलीवुड, सबने कहा- 'जय हिंद', देखें तस्वीरें
फ़िल्म और टीवी जगत के तमाम सेलेब्स ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं..
मुंबई। सारे देश में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस की 70 वीं वर्षगांठ मनाया गया। हर साल की तरह इस बार भी लोगों में आज़ादी के इस महापर्व को लेकर बहुत उत्साह देखने को मिला।
आज़ादी के इस जश्न में बॉलीवुड भी पीछे नहीं रहा। तमाम सेलिब्रिटीज़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस दिन दिन की शुभकामनाएं दी हैं। सबने एक सुर में कहा- जय हिंद! आइये देखते हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर पर राष्ट्रध्वज को सैल्यूट करते हुए यह तस्वीर शेयर की है और सभी देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है।
यह भी पढ़ें: शाह रुख़, सलमान और नवाज़ समेत इन 7 सेलेब्रिटीज़ को ज़रूरी है 'आज़ादी', जानिए किससे
T 2516 -जय हिंद ! स्वतंत्रता दिवस ! pic.twitter.com/zWqIpYd3ps— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 14, 2017
प्रियंका चोपड़ा अपने इन्स्टाग्राम पेज पर कुछ इस अंदाज़ में हैप्पी इंडिपेंडेंस डे कह रही हैं। प्रियंका फिलहाल देश से बाहर हैं!
बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख़ ख़ान ने भी स्वतंत्रता दिवस पर सबको शुभकामनाएं दी हैं। हाल ही में उनकी फ़िल्म 'जब हैरी मेट सेजल' रिलीज़ हुई थी।
Happy Independence Day to all of us.— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 14, 2017
अभिनेता वरुण धवन ने इस ख़ास दिन पर देश के वीर जवानों को याद करते हुए यह वीडियो शेयर किया है।
माधुरी दीक्षित तिरंगा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखती हैं- आप सब को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
आप सब को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें। Happy Independence day!
फ़रहान अख़्तर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर सभी को स्वतंत्रता दिवस की मुबारकबाद दी है। जल्द ही उनकी फ़िल्म 'लखनऊ सेन्ट्रल' रिलीज़ होने वाली है।
स्वतन्त्रता दिवस मुबारक।
Happy Independence Day. pic.twitter.com/ngXTYRPLBB— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) August 15, 2017
सुष्मिता सेन ने भी इस मौके पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सुष्मिता के अलावा तमाम सेलेब्स भी इस मौके पर लगातार देशवासियों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भगत सिंह का दीवाना है बॉलीवुड, शहीदे-आज़म पर 70 साल में बन चुकी हैं 7 फ़िल्में
अभिनेता अक्षय कुमार ने भी इस बाबत ट्वीट करके सबको स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं और उन्होंने लिखा कि अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है!
They gave their tomorrow for our today...A lot has been done but a lot still needs to be done. Happy #IndependenceDayIndia pic.twitter.com/PxPAXYpfUT— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 15, 2017
बहरहाल, इनके अलावा टीवी जगत से जुड़े तमाम सेलेब्स ने भी स्वतंत्रता दिवस पर अपने फैंस और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं!