Move to Jagran APP

कभी दुल्हन ने लूटा तो कभी हनीमून पर निकली अकेले, शादी पर बनीं कुछ दिलचस्प फ़िल्में

अनीस बज़्मी की रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्म मुबारकां की कहानी भी शादी के इर्द-गिर्द घूमती है। फ़िल्म में अर्जुन कपूर चरन और करन के किरदारों में दिखायी देंगे।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Published: Thu, 22 Jun 2017 05:52 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 06:40 PM (IST)
कभी दुल्हन ने लूटा तो कभी हनीमून पर निकली अकेले, शादी पर बनीं कुछ दिलचस्प फ़िल्में
कभी दुल्हन ने लूटा तो कभी हनीमून पर निकली अकेले, शादी पर बनीं कुछ दिलचस्प फ़िल्में

मुंबई। बॉलीवुड फ़िल्मों में अक्सर बिग फ़ैट वेडिंग के ज़रिए दर्शकों का मनोरंजन किया जाता है। नाच-गाना, मस्ती-मज़ाक और शरारतें दर्शकों को पसंद आती हैं। हिंदी सिनेमा में हाल में कुछ फ़िल्में ऐसी आयी हैं, जिनमें शादी की बैकड्रॉप पर कुछ दिलचस्प कहानियां गढ़ी गयी हैं।

loksabha election banner

अनीस बज़्मी की रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्म 'मुबारकां' की कहानी भी शादी के इर्द-गिर्द घूमती है। फ़िल्म में अर्जुन कपूर चरन और करन के किरदारों में दिखायी देंगे। एक किरदार सिख अवतार में दिखेगा। फ़िल्म में इलियाना डिक्रूज़ और अथिया शेट्टी फ़ीमेल लीड रोल में हैं।

यह भी पढ़ें: गैंग्स ऑफ़ वासेपुर बनी इस फ़िल्म से जुड़ी कास्ट के लिए टर्निंग पॉइंट

'टॉयलेट एक प्रेम कथा' वैसे तो स्वच्छता मिशन को समर्पित फ़िल्म है, मगर इसकी बैकग्राउंड में भी शादी ही है। फ़िल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर लीड रोल्स में हैं। टॉयलेट ना होने की वजह से दोनों की शादी ख़तरे में पड़ जाती है, जिसे बचाने के लिए अक्षय का किरदार टॉयलेट बनवाने का बीड़ा उठाता है।

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में शादी ने अहम रोल निभाया था। वरुण धवन और आलिया भट्ट के किरदारों की मुलाक़ात एक शादी में ही होती है। वरुण को आलिया पसंद आ जाती हैं और वो उनसे शादी करने की कोशिशों में जुट जाते हैं। मगर, आलिया का किरदार शादी के दिन भाग जाता है। 

यह भी पढ़ें: सलमान के साथ डेब्यू करने वाली एक्ट्रेसेज़ रहती हैं फ्लॉप, जानिए सबसे लकी ख़ान

'बार-बार देखो' की कहानी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कटरीना कैफ़ की शादी पर केंद्रित होती है, जो बाद में कुछ और ही मोड़ ले लेती है। विकास बहल डायरेक्टेड 'शानदार' की थीम एक अमीर बिज़ेनस फ़ैमिली में हो रही शादी पर आधारित थी। फ़िल्म में शाहिद कपूर ने वेडिंग प्लानर का रोल निभाया था, जिसका दुल्हन की बहन के साथ अफ़ेयर शुरू हो जाता है। 

कपिल शर्मा की डेब्यू फ़िल्म 'किस किस को प्यार करू' की कहानी में शादी ने अहम रोल निभाया। अब्बास-मस्तान डायरेक्टेड फ़िल्म में कपिल की एक नहीं बल्कि चार बार शादी होते हुए दिखायी जाती है। 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' की कहानी मनु की दूसरी शादी के आस-पास रहती है। तनु से तलाक़ के बाद मनु को उसकी हमशक्ल से प्यार हो जाता है।

यह भी पढ़ें: पिता की मृत्यु के एक दिन बाद ही लौटीं काम पर, ऐसा है श्रीदेवी का कमिटमेंट

'डॉली की डोली' में सोनम कॉन के रोल में थीं, जो शादी के जाल में फंसाकर लोगों को लूटती है। कहानी लुटेरी दुल्हन से संबंधित थी, लिहाज़ा फ़िल्म में शादी के कई सींस थे। 'क्वीन' की शुरुआत कंगना रनौत की शादी की तैयारियों से होती है। मगर, ऐन वक़्त पर दूल्हा बने राजकुमार राव पीछे हट जाते हैं और कंगना अकेले ही हनीमून मनाने निकल जाती हैं।

'हंसी तो फंसी' की कहनी की बैकड्रॉप भी शादी ही ती। फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा और अदा शर्मा ने लीड रोल्स निभाये थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.