Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रज़ा मुराद-ज़ीनत अमान, कबीर बेदी-आफ़ताब... सेलेब्रिटीज़ के बीच रिश्तेदारी जानकर रह जाएंगे दंग

    By मनोज वशिष्ठEdited By:
    Updated: Fri, 11 Aug 2017 01:13 PM (IST)

    रणवीर कपूर की आज बॉलीवुड में अलग पहचान बन चुकी है। रणवीर, का सीधा संबंध बॉलीवुड की दूसरी कपूर फ़ैमिली यानि अनिल कपूर से है। रणवीर के दादा और सोनम कपूर की नानी भाई-बहन हैं।

    Hero Image
    रज़ा मुराद-ज़ीनत अमान, कबीर बेदी-आफ़ताब... सेलेब्रिटीज़ के बीच रिश्तेदारी जानकर रह जाएंगे दंग

    मुंबई। बॉलीवुड में स्टार किड्स को तो हर कोई जानता है, मगर कुछ रिलेशनशिप ऐसी भी होती हैं, जिनके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं होती। ये फ़िल्ममेकर्स या एक्टर्स एक-दूसरे से किसी ना किसी रिश्ते से जुड़े रहते हैं।

    'दृश्यम' में अजय देवगन की बेटी का रोल निभा चुकीं इशिता दत्ता, एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की बहन हैं। इशिता अब कपिल शर्मा की फ़िल्म 'फिरंगी' में बतौर लीड नज़र आने वाली हैं। 

    यह भी पढ़ें: जिस फिरंगी की हर दिन रट लगाए रहते हैं कपिल, वो आएगी इस दिन

    कबीर बेदी और आफ़ताब शिवदसानी की उम्र में यूं तो लगभग 3 दशक का फ़ासला है, मगर रिश्ते में दोनों ब्रदर-इन-लॉ हैं। आफ़ताब की बीवी निन दुसांज, कबीर बेदी की वाइफ़ परवीन दुसांज की छोटी बहन हैं।

     

    अभिषेक कपूर को तो आप जानते होंगे। 'रॉक ऑन' और 'काय पोछे' जैसी फ़िल्मों का निर्देशन उन्होंने किया है और अब सैफ़ अली ख़ान की बेटी सारा अली ख़ान को बॉलीवुड में 'केदारनाथ' से लांच कर रहे हैं। आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि अभिषेक दरअसल जीतेंद्र की बहन के बेटे हैं। इस नाते वो एकता कपूर-तुषार कपूर के कज़िन हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: टाइगर ज़िंदा है में कटरीना कैफ़ इस एक्टर के साथ फिर हो रही हैं रीयूनाइट

    रणवीर सिंह की आज बॉलीवुड में अलग पहचान बन चुकी है। रणवीर, का सीधा संबंध बॉलीवुड की दूसरी कपूर फ़ैमिली यानि अनिल कपूर के परिवार से है। रणवीर के दादा और सोनम कपूर की नानी भाई-बहन हैं। इस रिश्ते से रणवीर और सोनम कज़िंस हुए।

    'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' तो आपने कई बार देखी होगी और इस फ़िल्म में सिमरन यानि काजोल की छोटी बहन छुटकी वाला किरदार भी याद होगा। छुटकी का रोल पूजा रूपारेल ने निभाया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि पूजा, सोनीक्षी सिन्हा की रिलेटिव हैं। दरअसल, पूजा और सोना की ग्रैंडमदर्स सगी बहने हैं।

    यह भी पढ़ें: भूमि का ट्रेलर देखकर ये 5 बातें आप ज़रूर नोटिस करेंगे, संजय दत्त को भी

    क्या आपको पता है कि रज़ा मुराद ने एक फ़िल्म में ज़ीनत अमान के साथ रेप सीन करने के इंकार कर दिया था। क्योंकि रज़ा, रिश्ते में ज़ीनत के भाई लगते हैं। दोनों कज़िंस हैं।

     

    इमरान हाशमी और आलिया भट्ट के सरनेम भले ही बिल्कुल अलग हों, मगर दोनों के बीच करीबी रिश्ता है। इमरान, महेश भट्ट के भतीजे हैं और इस तरह वो आलिया के कज़िन हुए।

    यह भी पढ़ें: 40 साल पहले धर्मेंद्र ने जो किया, वही काम पोस्टर बॉयज़ में कर रहे हैं बेटे बॉबी 

    फ़रहान-ज़ोया अख़्तर और फ़राह-साजिद ख़ान के बीच भी क़रीबी कनेक्शन है। दरअसल, फ़रहान-ज़ोया की मॉम हनी ईरानी और फ़राह-साजिद की मॉम मेनका ईरानी सगी बहने हैं।

    'रागदेश' में लीड रोल निभाने वाले मोहित मारवाह सोनम कपूर और अर्जुन कपूर के कज़िन हैं। दरअसल, मोहित, अनिल-बोनी-संजय की बहन रीना और संदीप मारवाह की संतान हैं।

    यह भी पढ़ें: कंगना जो काम सिमरन में कर रही हैं, हेमा मालिनी से लेकर सोनम तक, सबने किया

     

    एक्टर अक्षय ओबेरॉय और विवेक ओबेरॉय के पिता सगे भाई हैं। इस लिहाज़ से अक्षय और विवेक फ़र्स्ट कज़िन हुए।