Move to Jagran APP

भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा का एयरपोर्ट पर कुछ यूं हुआ स्‍वागत

शायद ही प्रियंका चोपड़ा ने सोचा होगा कि जब वह मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलेंगी, तो उनका ऐसा स्‍वागत होगा। एयरपोर्ट के बाहर प्रियंका के ढेरों फैन्‍स उनका स्‍वागत करने के लिए खड़े हुए थे।

By Tilak RajEdited By: Published: Fri, 27 May 2016 10:57 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 11:03 AM (IST)
भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा का एयरपोर्ट पर कुछ यूं हुआ स्‍वागत

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा भारत लौट आई हैं। बीती रात प्रियंका मुंबई एयरपोर्ट पर उतरीं, जहां उनके स्वागत में ढेरों फैन्स खड़े हुए थे। इस साल के शुरुआत से ही प्रियंका अमेरिका में हैं। हालांकि बीच में वह एक दिन के लिए वह दिल्ली पद्मश्री अवार्ड ग्रहण करने के लिए आई थीं।

loksabha election banner

शायद ही प्रियंका चोपड़ा ने सोचा होगा कि जब वह मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलेंगी, तो उनका ऐसा स्वागत होगा। एयरपोर्ट के बाहर प्रियंका के ढेरों फैन्स उनका स्वागत करने के लिए खड़े हुए थे। किसी के हाथों में गुब्बारे थे, तो कोई प्रियंका को गिफ्ट देने के लिए खड़ा हुआ था। प्रियंका ने भी फैन्स को निराश नहीं किया।

सलमान खान की 'सुल्तान' बॉक्स ऑफिस पर करने जा रही ये कारनामा !

प्रियंका ने एयरपोर्ट से निकलकर कई फैन्स के साथ सेल्फी खिंचवाई। लोगों को हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान वह मीडिया से भी कुछ देर के लिए मुखातिब हुईं। प्रियंका यहां हमेशा की तरह बेहर खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंन ब्लैक कलर का टॉप और लैदर की पेंट पहन रखी थी। ऊपर से प्रियंका ने व्हाइट कलर का हुड डाला हुआ था।

बता दें कि प्रियंका इस साल की शुरुआत से ही अमेरिका में हैं। वह अपनी डेब्यू अमेरिकन सीरीज 'क्वांटिको' की शूटिंग कर रही हैं। इस बीच उन्होंने अपनी डेब्यू हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' की भी शूटिंग की। एक अवार्ड शो में भी शिरकत करती हुईं प्रियंका चोपड़ा नजर आईं।

राम गोपाल ने सलमान को बताया शाहरुख से बड़ा स्टार

खबर है कि प्रियंका इस बार सिर्फ 10 दिनों के लिए भारत आई हैं। इस दौरान वह काफी समय अपने परिवार के साथ बिताएंगी। सुनने में यह भी आ रहा है कि वह कुछ बॉलीवुड फिल्मों की स्क्रिप्ट भी पढ़ेंगी। 'बाजीराव मस्तानी' के बाद प्रियंका ने अभी तक कोई बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.