ट्विटर पर परिणीति के फैन्स की संख्या 50 लाख के पार
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं। यही वजह है कि परिणीति को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर फॉलो करने वाले लोगों की संख्या पांच मिलियन के पार पहुंच गई है।
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं। यही वजह है कि परिणीति को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर फॉलो करने वाले लोगों की संख्या पांच मिलियन के पार पहुंच गई है।
आज है शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी
परिणीति चोपड़ा ने इस मौके पर ट्वीट कर अपने फैन्स का धन्यवाद किया। बता दें कि इससे पहले फेसबुक पर भी परिणीति के चाहने वालों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है।
हालांकि परिणीति ट्विटर पर फैन्स के मामले में अभी कई बॉलीवुड सितारों से पीछे हैं। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे स्टार से परिणीति अभी बहुत पीछे हैं। बिग बी के ट्विटर पर 15 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
'मुझे भारतीय सिनेमा के प्रति जुनून की हदतक लगाव है'
परिणीति आखिरी बार यशराज फिल्म्स की ‘किल दिल’ फिल्म में नजर आयी थीं जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह, गोविंदा और अली जफर ने काम किया था।