अमित शाह ने 'दृश्यम' के लिए अजय देवगन को दी शुभकामनाएं
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को उनकी आने वाली फिल्म 'दृश्यम' के लिए शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर ने रविवार को शाह से मुलाकात की थी। अमित शाह ने ट्विटर पर अजय देवगन के साथ एक फोटो पोस्ट की और लिखा, 'आज अजय
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को उनकी आने वाली फिल्म 'दृश्यम' के लिए शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर ने रविवार को शाह से मुलाकात की थी।
मोदी सरकार विरोधी ट्वीट पर नेहा धूपिया ने दी सफाई
अमित शाह ने ट्विटर पर अजय देवगन के साथ एक फोटो पोस्ट की और लिखा, 'आज अजय देवगन से मिला। उनकी आने वाली फिल्म दृश्यम के लिए शुभकामनाएं।'
अजय देवगन ने भी बीजेपी अध्यक्ष का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि शाह के साथ उनकी मुलाकात बहुत अच्छी रही। एक्टर ने ट्वीट किया, 'शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। आज आपके साथ अच्छा वक्त बिताया।'
'दृश्यम' एक सस्पेंस थ्रिलर है, जिसमें अजय देवगन के अलावा श्रिया सरन, तब्बू और रजत कपूर भी अहम किरदारों में हैं। निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी ये फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होगी।