Move to Jagran APP

बर्थडे थ्रोबैक: प्रियंका चोपड़ा की ऐसी तस्वीरें आपने पहले कभी नहीं देखी होगी

प्रियंका की हर तस्वीर, हर लुक पर आपकी नज़र रहती होगी मगर कुछ तस्वीरें ऐसी भी हैं जिन्हें बहुत कम लोगो ने देखा है। बर्थडे पर थ्रोबैक तो बनता है... देखिये प्रियंका की कुछ अनदेखी तस्वीरें-

By Shikha SharmaEdited By: Published: Tue, 18 Jul 2017 01:09 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jul 2017 01:10 PM (IST)
बर्थडे थ्रोबैक: प्रियंका चोपड़ा की ऐसी तस्वीरें आपने पहले कभी नहीं देखी होगी
बर्थडे थ्रोबैक: प्रियंका चोपड़ा की ऐसी तस्वीरें आपने पहले कभी नहीं देखी होगी

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाती हैं और आपको यकीन नहीं होगा कि अब वो 35 साल की हो गई हैं। जी हां, उम्र को मात देना इन्हें अच्छी तरह आता है। साल 1982 में जमशेदपुर में प्रियंका ने जन्म लिया था और सुना है बचपन में प्रियंका बड़ी ही सीधी-सादी और मेकअप-फ़ैशन से दूर रहने वाली थी लेकिन शायद उन्हें भी नहीं पता था कि एक दिन पूरी दुनिया इनके फ़ैशन सेन्स की दीवानी हो जाएगी।

loksabha election banner

प्रियंका की हर तस्वीर, हर लुक पर आपकी नज़र रहती होगी मगर कुछ तस्वीरें ऐसी भी हैं जिन्हें बहुत कम लोगो ने देखा है। बर्थडे पर थ्रोबैक तो बनता है... देखिये प्रियंका की कुछ अनदेखी तस्वीरें-

यह भी पढ़ें: बर्थडे: जन्मदिन पर की शार्क से दोस्ती, जानिये प्रियंका चोपड़ा की 5 दिलचस्प बातें

1. इस तस्वीर को देखकर कौन कहेगा कि ये मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा है।

2. ये जो चोटी बांधें अपने पापा अशोक चोपड़ा की गोद में हंस-खेल रही है, ये प्रियंका ही हैं। प्रियंका हमेशा से ही अपने पापा के काफ़ी क्लोज़ थी और इनके बीच कितना प्यार था यह आप इस तस्वीर में साफ़ देख सकते हैं।

 

3. ये तस्वीर है प्रियंका के स्कूल की, देखिये कितनी अलग रही हैं मिस 'बेवाच'

4. 18 साल की उम्र में प्रियंका ने जीता था मिस वर्ल्ड का ख़िताब और इसके बाद प्रियंका ने कभी मुड़ कर नहीं देखा।

5. अब शुरुआत हुई मॉडलिंग करियर को आगे बढ़ाकर फ़िल्मों की तरफ़ रुख़ करने की। ये तस्वीर प्रियंका के फ़िल्मी करियर के सफ़र की ही है।

6. यश चोपड़ा के साथ प्रियंका की ये तस्वीर भी काफ़ी पुरानी है लेकिन प्रियंका बिलकुल वैसी ही हैं, ख़ूबसूरत!

7. ये हैं प्रियंका की फैमिली, मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा!

8. ये भी है एक मेजर थ्रोबैक, ख़ूबसूरत प्रियंका चोपड़ा अपनी मां के साथ और आपको बता दें कि प्रियंका और उनकी मां के बीच एक दोस्त वाली बॉन्डिंग है। दोनों कई बार एक साथ पार्टी, मूवी डेट्स और शॉपिंग पर जाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.