Move to Jagran APP

वरुण धवन का है बर्थडे, श्रद्धा को था प्यार, निक नेम जान हंस पड़ेंगे आप

वरुण धवन आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अभिनय की शुरुआत करने वाले वरुण बचपन से ही स्वभाव के काफी नटखट रहे हैं।

By Suchi SinhaEdited By: Published: Sun, 24 Apr 2016 12:49 PM (IST)Updated: Sun, 24 Apr 2016 05:37 PM (IST)
वरुण धवन का है बर्थडे, श्रद्धा को था प्यार, निक नेम जान हंस पड़ेंगे आप

नई दिल्ली। बॉलीवुड में बेहद कम समय में अपने अभिनय से लाखों को दीवाना बनाने वाले वरुण धवन आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म 'स्टूडेंड ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले वरुण जितने पर्दे पर मस्तमौला हैं, उतने ही अपनी निजी जिंदगी में भी। बचपन से ही वो स्वभाव के काफी नटखट रहे हैं। आप जानकर हंस पड़ेंगे कि घर में सबसे छोटे और परिवार के लाडले वरुण को प्यार से सभी 'पप्पू' बुलाते हैं।

loksabha election banner

टाइगर श्रॉफ ने आखिर क्यों कहा खुद को 'मजदूर'?

वरुण ने नॉटिंगम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की, लेकिन अभिनय के शौकीन वरुण ने पढ़ाई पूरी करने के बाद बॉलीवुड का रुख किया। उन्होंने सबसे पहले करण जौहर की फिल्म 'माई नेम इज खान' से बतौर असिस्टेंड डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वरुण और करण का साथ यहीं तक नहीं रहा, करण ने अपनी फिल्म 'स्टूडेंड ऑफ द ईयर' में वरुण को बतौर हीरो साइन किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्दशन किया और वरुण के सितारे चमक उठे।

इसके बाद 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां', 'एबीसीडी 2', 'बदलापुर' और 'दिलवाले' में वरुण दमदार भूमिका में नजर आए। 'बदलापुर' में वरुण के गंभीर किरदार को उनके फैंस ने काफी पसंद किया। अब वो जल्द ही अपने भाई रोहित धवन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ढिशुम' में जैकलिन फर्नाडिस और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगे। वरुण के पिता डेविड धवन भी उनके साथ 'जुड़वा 2' बनाने जा रहे हैं। करण की फिल्म 'शुद्धि' में भी वरुण लीड रोल में होंगे। कुल मिलाकर कहा जाए तो बॉलीवुड के इस हैंडसम हीरो के पास इन दिनों बिल्कुल भी फुर्सत नहीं है।

वहीं अब तक कई अभिनेत्रियों के साथ वरुण का नाम भी जोड़ा जा चुका है। आलिया भट्ट के साथ उनके अफेयर के किस्से सुनने को मिले, तो महज आठ साल की उम्र में श्रद्धा कपूर का उन पर दिल आ गया था। यहां तक कि उन्होंने वरुण को प्रपोज भी किया था और इस बात का उन्होंने खुद खुलासा किया था। वहीं कई बार वरुण को नताशा दलाल के साथ भी देखा जा चुका है और उन्हें वरुण का गर्लफ्रेंड बताया जाता है। हालांकि उन्होंने कभी भी अपने रिलेशनशिप पर कुछ भी नहीं कहा।

24 अप्रैल, 1987 को मुंबई के पंजाबी परिवार में वरुण का जन्म हुआ। उनके पिता फिल्मकार डेविड धवन और मां करुण धवन हैं। निर्देशक रोहित धवन वरुण के बड़े भाई हैं, जिनके साथ पहली बार वरुण फिल्म 'ढिशुम' में काम करने जा रहे हैं।

देखिए, स्कूल ड्रेस में कितने क्यूट लग रहे हैं रणबीर कपूर

वैसे तो वरुण के लाखों फैंस हैं, लेकिन लड़कियों के बीच वो काफी पॉपुलर हैं। उनकी नटखट अदाएं लड़कियों को काफी दीवाना बनाती है। पर्दे पर गोविंदा को फॉलो करने वाले वरुण उनके बड़े फैन हैं। अभिनय के साथ-साथ वरुण एक बेहतरीन डांसर भी हैं। फिल्म 'ढिशुम' में वो जबरदस्त एक्शन करते हुए भी नजर आएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.