बर्थडे: विवादों का ताज पहने घूमतें हैं करण जौहर, जानिये टॉप 5 Controversy
कभी फ़िल्में ले आती हैं तो कभी करण खुद के ही शो पर आमंत्रित कर लेते हैं कंट्रोवर्सी!
मुंबई। हमेशा सुर्ख़ियों में बने रहने वाले करण जौहर 25 मई को अपना जन्मदिन मनाते हैं और हाल ही में वो सिंगल पैरेंट बन कर चर्चाओं के बाज़ार में छाए हुए थे। यह बात भी सभी जानते हैं कि करण पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री के चहेते है मगर संबसे ज्यादा प्यार अगर कोई उनसे करता है तो वो हैं ' कंट्रोवर्सिज़! '
विवादों में बना रहना तो मानों करण की डेली लाइफ का हिस्सा बन गया है। कभी विवाद करण के पीछे तो कभी करण विवादों के पीछे, टू मच फन! यें हैं करण के वो 5 विवाद जिन्होंने उन्हें चंद दिनों के लिए नहीं बल्कि कई महीनों तक सुर्ख़ियों का ताज पहनाए रखा।
1. भाई-भतीजावाद (Nepotism)
करण ने अपने ही शो कॉफ़ी विद करण पर कंगना रनौत के साथ कंट्रोवर्सी को भी दावत दी। यहां कंगना ने करण पर इलज़ाम लगाया कि वो इंडस्ट्री में भई-भतीजावाद को बढ़ावा देतें हैं। कंगना ने कहा कि करण सिर्फ़ अपने जान-पहचान के लोगों को इंडस्ट्री में जगह देते हैं और बाहर से आए लोगों से वो बात तक नहीं करते।
2. काजोल से तोड़ी 25 साल की दोस्ती
पिछले साल दिसम्बर में करण की फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल और उनकी बहुत अच्छी दोस्त काजोल के पति अजय देवगन की फ़िल्म शिवाय एक साथ रिलीज़ हुई थी। इस क्लैश का असर दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर तो झेलना ही पड़ा मगर कंट्रोवर्सी तब शुरू हुई जब यह क्लैश काजोल और करण की दोस्ती के बीच भी आ गया। करण ने अपनी बायोग्राफी लांच की और इसमें उन्होंने काजोल के साथ अपनी टूटती दोस्ती की कहानी भी कही। 25 साल की दोस्ती का यूं टूट जाना करण के लिए बहुत ही दुःख की बात थी। इनकी टूटती दोस्ती पर कई समय तक चर्चाएं चलीं।
3. अपनी सेक्सुएलिटी पर बात करने का डर
करण की सेक्सुअल लाइफ भी हमेशा कंट्रोवर्सी का हिस्सा रहीं हैं। उन्होंने अपनी बायोग्राफी 'एन अनसूटेबल ब्वॉय' में इस बारे में खुल कर लिखा है, 'सब जानते हैं मेरी सेक्सुएलिटी क्या है, लेकिन अगर मुझे अपने मुंह से कहना पड़े तो मैं ऐसा नहीं कह सकता। क्योंकि, मैं एक ऐसे देश में रहता हूं जहां मुझे ऐसा कहने के कारण शायद जेल भी हो सकती है। मेरे पास जॉब है, मेरी कुछ कमिटमेंट है, मेरे कंपनी में बहुत लोग काम करते हैं, मैं बहुत लोगों के प्रति जवाबदेह हूं, मैं कोर्टरुम में नहीं बैठना चाहता।' 'मैं इस देश में होमोसेक्सुएलिटी का पोस्टर ब्वॉय बन गया हूं। लेकिन, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं। ट्विटर पर मुझे बहुत गालियां पड़ती हैं। मैं रोज तकरीबन 200 ऐसे पोस्ट पढ़ता हूं, जिसमें लिखा रहता है, 'यहां से निकल जाओ, तुम हमारे देश और समाज को गंदा कर रहे हो।' अब मैंने इन सब बातों पर हंसना सीख लिया है।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड को मिलने वाले हैं ये 7 नए चेहरे, क्या स्वागत नहीं करेंगे इन स्टार किड्स का
4. फ़िल्म रिलीज़
करण की फ़िल्में भी कंट्रोवर्सी से अपना पीछा नहीं छुड़ा पातीं और इसका सबसे बड़ा उदहारण हैं पिछले साल रिलीज़ हुई उनकी मल्टी-स्टारर फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल। उरी अटैक्स के बाद पाकिस्तानी आर्टिस्ट का भारत में रहना बैन हो गया था और करण की इस फ़िल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद ख़ान थे। इस बैन के चलते ओपोज़िशन वालों ने करण के ऑफिस में तोड़-फोड़ भी की। इसके बाद करण को अपनी फ़िल्म से फवाद के कई सीन्स को क्रॉप करना पड़ा। यही नहीं इससे पहले शाह रुख़ ख़ान के साथ उनकी फ़िल्म माय नेम इस ख़ान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। लोगों ने इस फ़िल्म के पोस्टर्स जला कर इस फ़िल्म का जम कर विरोध किया था।
5. रिलेशनशिप
फ़िल्म माय नेम इस ख़ान के समय करण का एक न्यूयॉर्क बेस्ड बिज़नस वूमेन के साथ डेटिंग की ख़बरों ने भी जोर पकड़ा था। वंदना मलवानी नामक यह महिला करण की फैमिली फ्रेंड है और करण इनसे मिलने कई बार न्यूयॉर्क भी गए। कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया गया। फिर यह ख़बरें भी आईं कि करण वंदना से शादी करने वालें हैं। लेकिन वक़्त चलते यह खबर हवा में उड़ गई और आज करण दो ट्विन बच्चे रूही और यश के सिंगल पैरेंट है।