Birthday Special: नेशनल फुटबॉल प्लेयर थे आपके फ़ेवरेट विवान डिसेना, ये 5 बातें हर कोई नहीं जानता
साल 2013 में विवान ने शो 'प्यार की ये एक कहानी' की को-स्टार वाह्बिज़ दोराब्ज़ी से शादी करके लाखों लड़कियों का दिल तोड़ दिया था। लेकिन, फिर भी इनके लिए प्यार उमड़ ही आता है।
मुंबई। शो 'मधुबाला' के ऋषभ कुंद्रा, शो 'शक्ति- एक एहसास की' के हरमन सिंह... विवान डिसेना ने अपने हर किरदार से लोगों का दिल जीता है। आपको बता दें कि आपके फ़ेवरेट विवान 28 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं। और आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताएंगे उनके बारे में कुछ ऐसी बातें जो हर कोई नहीं जानता।
साल 2013 में विवान ने शो 'प्यार की ये एक कहानी' की को-स्टार वाह्बिज़ दोराब्ज़ी से शादी करके लाखों लड़कियों का दिल तोड़ दिया था। लेकिन, फिर भी इनके लिए प्यार उमड़ ही आता है। तो, ये हैं विवान से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-
यह भी पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी की हुई विदाई, वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी
सभी जानते हैं कि विवान एक क्रिस्टियन फैमिली से है लेकिन, बहुत कम लोग जानते हैं कि विवान की मां हिन्दू थी। जी हां, विवान भी हिन्दू और क्रिस्टियन दोनों धर्मों को मानते हैं।
आज विवान एक बेहतरीन एक्टर हैं लेकिन, आपको बता दें कि अगर विवान एक्टर नहीं होते तो एक फुटबॉलर होते। आप यह जानकार चौंक जाएंगे कि विवान नेशनल लेवल के फुटबॉल प्लेयर थे और इसे ही अपना करियर बनाना चाहते थे।
विवान की टैलेंट लिस्ट यहीं ख़त्म नहीं होती, विवान ने दो सालों तक मिलिट्री स्कूल में पढ़ाई की थी जहां उन्होंने कई स्पोर्ट्स सीखे जिनमें से उनका फ़ेवरेट था हॉर्स-राइडिंग!
विवान बहुत बड़े फूडी हैं और खाना बनाना भी बहुत अच्छी तरह जानते हैं। सुना है वो अपनी पत्नी वाह्बिज़ को कई बार तरह-तरह के डिशेज़ बना कर सरप्राइज़ करते हैं। 'ग्रेट कुक'
विवान और वाह्बिज़ की लव स्टोरी भी बड़ी यूनिक है। आपको बता दें कि एक बारिश वाले शॉट के दौरान विवान को पहली बार महसूस हुआ था कि वो वाह्बिज़ से प्यार करते हैं। इसके बाद उन्होंने वाह्बिज़ को प्रपोज़ किया। यही नहीं आप यह जान कर चौंक जाएंगे कि इनकी शादी 2 साल के कोर्टशिप के तहत हुई थी और अब इनकी शादी को 4 साला हो चुके हैं।