Move to Jagran APP

सैफ अली खान से परिणीति को है प्यार, करीना से की थी शादी की बात

22 अक्टूबर को हरियाणा के अंबाला में जन्मीं परिणीति चोपड़ा आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने 'लेडीज वर्सेस रिक्की बहल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

By Suchi SinhaEdited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 11:18 AM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 02:01 PM (IST)
सैफ अली खान से परिणीति को है प्यार, करीना से की थी शादी की बात

नई दिल्ली। परिणीति चोपड़ा आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने चुलबुले अंदाज और सेक्सी लुक से वो लाखों को दीवाना बना रही हैं, लेकिन कम ही लोग जानते होंगे इस सेक्सी लेडी का दिल किसके लिए धड़कता है। तो चलिए हम ही बता देते हैं कि परिणीति, सैफ अली खान के प्यार में दीवानी हैं।

loksabha election banner

बात यहां तक ही नहीं है, वो तो आज भी सैफ से शादी करने के सपनें देखती हैं। करीना से तो उन्होंने सैफ से शादी करने तक की बात कर ली है। तो क्या करीना की शादी खतरे में पड़ने वाली है। अरे नहीं-नहीं, परिणीति ने तो करीना से ये बात मजाकियां अंदाज में कही थीं। परिणीति कम उम्र से ही सैफ को काफी पसंद करती हैं।

करण जौहर का प्रस्ताव मनसे को मंजूर, तय समय पर रिलीज होगी 'ऐ दिल है मुश्किल'

पढ़ाई में वो काफी परिणीति काफी होशियार थीं वोे बॉलीवुड में अपना करियर नहीं बनाना चाहती थीं। इतना ही नहीं 12वीं क्लास में वो ऑल ओवर इंडिया टॉप भी कर चुकी हैं। इसके लिए देश के राष्ट्रपति ने उन्हें सम्मानित किया था। लंदन से उन्होंने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में त्रिपल ऑर्नस की डिग्री हासिल की है। पढ़ाई करने बाद उन्होंने एमएनसी में इन्वेस्टमेंट बैंकर की नौकरी की लेकिन मंदी के चलते उनकी जॉब चली गई। इसके बाद उन्होंने मुंबई वापसी कर ली।

परिणीति ने यशराज फिल्म्स में बतौर पीआर हैड काम शुरू किया। अभिनय से कतराने वाली परिणीति ने फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिक्की बहल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में वो रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आईं। इसके बाद वो 'इशकजादे', 'शुद्ध देसी रोमांस', 'दावते इश्क', 'किल दिल' जैसी फिल्मों में नजर आईं। हाल ही में फिल्म 'ढिशूम' में उनके आइटम नंबर को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

अक्षय कुमार अब जीत कर लाएंगे ओलंपिक गोल्ड मेडल , जानिये कैसे ?

परिणीति का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को हरियाणा के अंबाला जिले में हुआ था। उनके पिता पवन चोपड़ा बिजनेस मैन हैं और मां रीना चोपड़ा हाउस वाइफ। प्रियंका चोपड़ा और परिणीति कजन बहनें हैं। परिणीति फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें वो आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। फिल्म में अभिनय के साथ वो एक गाने में अपनी आवाज का जादू बिखेरती नजर आएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.