सोशल मीडिया पर भड़क उठीं बिपाशा बसु, जानिए कारण
कुछ दिन पहले बिपाशा ने पति करण के साथ एक विज्ञापन किया था और वे अस्पताल के बाहर नज़र आए थे, तभी से एेसी ख़बरें आने लगी थी कि बिपाशा प्रेग्नेंट हैं।
मुंबई। बिपाशा बसु को लेकर लगातार ख़बरें आ रही थीं कि वो प्रेग्नेंट हैं और जल्द मां बन सकती हैं। लेकिन इन ख़बरों को खारिज करते हुए बिपाशा ने इस बात से साफ इंकार कर दिया है। गुस्साई बिपाशा ने ट्विट कर यह जानकारी दी है।
लगातार मीडिया में अपनी प्रेग्नेंसी की ख़बरों के चलके बिपाशा गुस्से में हैं। हाल ही में उनका गुस्सा फूटा और उन्होंने ट्विट के जरिए उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ी ख़बरों को निराधार बताया और यह साफ कर दिया कि एेसा कुछ नहीं है। बिपाशा ने ट्विटर पर लिखा है कि, मैं फिर से हैरान हूं। मैंने कार में बैठते समय अपने बैग को अपनी गोद में रखा तो कुछ मीडिया वालों ने मेरी प्रेग्रेंसी की ख़बरें बना दीं। दोस्तों में प्रेग्नेंट नहीं हूं। यह सब बहुत इरिटेटिंग है। आप शांत रहें। यह तभी होगा जब हम चाहेंगे।
Amused yet again. I kept a bag on my lap while getting into my car and certain media ppl started my pregnancy speculation again😂Guys i am not pregnant .Kinda getting irritating 😡Stay calm.. it will happen only when we want it🙏 — Bipasha Basu (@bipsluvurself) January 17, 2018
यह भी पढ़ें: रितिक रोशन बने वर्ल्ड के सबसे हैंडसम एक्टर, सलमान पीछे रह गए
आपको बता दें कि, बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने एक विज्ञापन किया था और वे अस्पताल के बाहर नज़र आए थे, तभी से एेसी ख़बरें आने लगी थी कि बिपाशा मां बन सकती हैं। लेकिन अब बिपाशा ने साफ कह दिया है कि एेसा कुछ नही है।