'आहट' के नए सीजन में नजर आएंगी बिपाशा बसु
हॉरर फिल्मों का पर्याय बन चुकी बिपाशा बसु ने एक बार फिर टीवी का रुख किया है और वो भी अपने पसंदीदा जॉनर के जरिए।
मुंबई। हॉरर फिल्मों का पर्याय बन चुकी बिपाशा बसु ने एक बार फिर टीवी का रुख किया है और वो भी अपने पसंदीदा जॉनर के जरिए।
2 मार्च से शाहरुख पूछेंगे-सबसे शाणा कौन
कहा जा रहा है कि वो 'आहट' के आने वाले सीजन में नजर आ सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक सोनी टीवी पर दिखाए जाने वाले इस शो के नए सीजन के पहले एपिसोड में उन्हें देखा जा सकता है। खबरी ने बताया, 'कई हॉरर फिल्में करने वाली बिपाशा को 'आहट' के पहले एपिसोड को नरेट करने के लिए कहा गया है। इससे पहले वो 'फीअर फाइल्स' में नजर आ चुकी हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने साइन की 25 करोड़ की डील!
हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें 'हॉरर क्वीन' का टैग बेहद पसंद है। उन्होंने 'राज', 'आत्मा', 'अलोन' जैसी हॉरर फिल्में की हैं। आहट फरवरी के मध्य में शुरू हो सकता है।