करण सिंह ग्रोवर की पिछली शादियों पर खुलकर बोलीं बिपाशा बसु
बिपाशा बसु ने करण की पिछली दो शादियों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बहुत अच्छा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आप किसी के पिछले बुरे संबंधों के आधार पर उसे आज जज नहीं कर सकते।
मुंबई। बिपाशा बसु ने जब करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी करने का फैसला किया, तो सभी के दिमाग में एक सवाल जरूर था! आखिर क्यों बिपाशा एक ऐसे शख्स से शादी करने जा रही हैं, जो पहले ही दो पत्नियों को तलाक दे चुका है? हालांकि बिपाशा से खुलकर शायद ही ये सवाल किसी ने किया हो। लेकिन अब बिपाशा ने करण की दो शादियों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए, बहुत अच्छा जवाब दिया है।
बिपाशा और करण की शादी 30 अप्रैल को हुई थी और इन दिनों ये दोनों हनीमून का लुत्फ उठा रहे हैं। इस दौरान टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बिपाशा ने बताया कि उन्हें करण की पिछली शादियों से कोई परेशानी नहीं है।
अनुष्का शर्मा नहीं, ये बॉलीवुड एक्ट्रेस है विराट का पहला प्यार
उन्होंने बताया, 'करण की पिछली शादियों से मैं परेशान नहीं होती हूं। हम इस पर खुलकर बाते करते हैं। मेरा मानना है कि हर शख्स की अपनी एक जर्नी होती है, लेकिन किसी की भी बुराई करना बहुत आसान होता है। लोग आमतौर पर कहते हैं- ओह, ये इसकी तीसरी शादी है, नहीं चलेगी। डिवोर्स हो जाएगा। मैं लोगों से कहती हूं कि आप किसी की पूरी कहानी को बिना जाने कैसे उसके बारे में ऐसी बाते कह सकते हैं।
बिपाशा ने कहा, 'देखिए ये पूरा विश्व निंदकों से भरा पड़ा है। लेकिन मुझे उनकी जिंदगी में क्या हुआ इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। मैं हमेशा विश्वास करने में यकीन रखती हूं और करण का नेचर भी कुछ ऐसा ही है। मैं अपने आपको लकी मानती हूं कि मुझे एक बेहद प्यार करने वाला पति मिला है। करण से ज्यादा प्यार और सम्मान मुझे किसी आदमी से नहीं मिला।'
अर्जुन कपूर ने भी छोड़ी शर्म, 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए उतारी शर्ट
उन्होंने कहा, 'देखिए, हर किसी का नजरिया अलग होता है। मैं चीजों का अपनी तरह से देखती हूं। मेरा मानना है कि आप किसी शख्स को उसके पिछले बुरे संबंधों को लेकर राय नहीं बना सकते। मैं भी दो रिलेशनशिप में रहीं और दो बार शादी कर सकती थी। लेकिन मैं चीजों को इस तरह नहीं देखती हूं।'
बता दें कि करण सिंह ग्रोवर की बिपाशा से तीसरी शादी है। करण इससे पहले श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से तलाक ले चुके हैं। बिपाशा की यह पहली शादी है।