बिपाशा और करण की शादी को लेकर इन बातों का भी हुआ खुलासा
30 अप्रैल को बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसको लेकर दोनों काफी उत्साहित हैं, साथ ही उनकी तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं।
नई दिल्ली। बिपाशा बसु का शादी का दिन काफी नजदीक आ गया है। 30 अप्रैल को वो अपने ब्वॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शादी को लेकर दोनों काफी उत्साहित हैं, साथ ही उनकी तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, बिपाशा ने शादी के लिए काफी सरप्राइज प्लानिंग कर रखी है, जिनके बारे में होने वाले पति यानि करण को भी नहीं पता है।एक-एक रस्म की तैयारियों पर बिपाशा की बारीक नजर है।
वरुण धवन का है बर्थडे, श्रद्धा को था प्यार, निक नेम जान हंस पड़ेंगे आप
बिपाशा ने अपनी मेंहदी और संगीत सेरेमनी पर खास तैयारी कर रखी है। 29 अप्रैल को मुंबई के लॉन्ज में यह सेरेमनी होगी। इसके अलावा बिपाशा की हल्दी, शादी वाले दिन यानी 30 अप्रैल की सुबह होगी, जोकि बंगाली रस्मों के हिसाब से की जाएगी। आपको बता दें कि पांच सितारा होटल में होने वाली बिपाशा और करण की शादी भी बंगाली रस्मों-रिवाज के साथ ही संपन्न होगी।
स शॉर्ट ट्यूब ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं श्रद्धा कपूर
हालांकि यह बात भी सामने आई है कि शादी के बाद बिपाशा और करण रिसेप्शन नहीं देंगे। उनके करीबी रिश्तेदार व दोस्त सब शादी में ही शामिल होंगे। बिपाशा और करण के बीच प्यार की शुरुआत फिल्म 'अलोन' के सेट हुई थी। बिपाशा, करण की तीसरी पत्नी बनने जा रही हैं। जबकि करण की इससे पहले दो शादी हो चुकी है। हालांकि करण से उम्र में तीन साल बड़ी बिपाशा के भी कई अफेयर रह चुके हैं, लेकिन करण के साथ प्यार के बाद उन्होंने हाल ही में अपनी शादी का ऐलान किया।