अमिताभ बोले, 'बाजीराव ने मस्तानी से मोहब्बत की, अय्याशी नहीं'
बॉलीवुड की हस्तियों पर डबस्मैश का भूत उतरने का नाम नहीं ले रहा है और अब महानायक अमिताभ बच्चन भी इससे अछूते नहीं हैं। उन्होंने भी एक वीडियो बनाकर डबस्मैश पर शुरुआत कर दी है। उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह के डायलॉग पर डबस्मैश बनाया है, जिसमें उनके साथ
मुंबई। बॉलीवुड की हस्तियों पर डबस्मैश का भूत उतरने का नाम नहीं ले रहा है और अब महानायक अमिताभ बच्चन भी इससे अछूते नहीं हैं। उन्होंने भी एक वीडियो बनाकर डबस्मैश पर शुरुआत कर दी है।
ये किस मोड़ पर पहुंच गया करिश्मा और संजय के तलाक का मामला
उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह के डायलॉग पर डबस्मैश बनाया है, जिसमें उनके साथ रणवीर भी नजर आ रहे हैं।
रणवीर हाल ही में अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए बिग बी के शो 'आज की रात है जिंदगी' पर आए थे, जहां दोनों ने जमकर मस्ती की और डबस्मैश वीडियो बनाया।
रणवीर ने ये वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए इसे 'एपिक' बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'और ये एपिक है। सबसे बड़े बी।'
इस वीडियो में बिग बी ने रणवीर का डायलॉग, 'बाजीराव ने मस्तानी से मोहब्बत की है, अय्याशी नहीं।'
Now this .. is Epic !!! :))) the Biggest 'B' of all @SrBachchan #BajiraoMastani pic.twitter.com/AUhO1OJslC
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 25, 2015
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर, पेशवा बाजीराव का रोल कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा अहम किरदार निभा रही हैं। फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी।