Move to Jagran APP

'रॉक ऑन' करने बॉलीवुड में आए अर्जुन रामपाल को विलेन बनकर मिली सक्‍सेस

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल का आज जन्मदिन है। 43वां जन्मदिन मना रहे अर्जुन रामपाल ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। लेकिन बाद में उन्होंने एक्टर, प्रोड्यूसर और टीवी होस्ट के रूप में भी पहचान बनाई।

By Tilak RajEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2015 07:40 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 08:03 AM (IST)
'रॉक ऑन' करने बॉलीवुड में आए अर्जुन रामपाल को विलेन बनकर मिली सक्‍सेस

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल का आज जन्मदिन है। 43वां जन्मदिन मना रहे अर्जुन रामपाल ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। लेकिन बाद में उन्होंने एक्टर, प्रोड्यूसर और टीवी होस्ट के रूप में भी पहचान बनाई।

loksabha election banner

बर्थड पर जेनेलिया ने शेयर की बेटे की फोटो, पापा से बात करते वीडियो भी देखें

वर्तमान में अर्जुन रामपाल एक एक्टर होने के साथ ही बिजनेसमैन भी हैं। अर्जुन ने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 2001 में फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से किया था। इस फिल्म में उनका किरदार एक मॉडल का ही था। बीते पंद्रह सालों में अर्जुन रामपाल के काम को कई फिल्मों में सराहा गया। लेकिन अर्जुन रामपाल को पहली कमर्शियल सक्सेस साल 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' से मिली थी। हालांकि इस फिल्म में अर्जुन रामपाल ने विलेन का किरदार निभाया था।

इस फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था। लीड रोल शाहरुख खान ने निभाया था। इसी फिल्म से दीपिका पादुकोण ने भी अपना करियर शुरू किया था। शाहरुख खान के डबल रोल वाली यह फिल्म बहुत बड़ी सक्सेस रही थी।

सलमान के इस घर में होने वाला है 'दिलवाले' का प्रमोशन, डेट का भी हुआ खुलासा

इस फिल्म के बाद अर्जुन रामपाल के करियर को नई गति मिली। इसके बाद साल 2008 में आई फिल्म 'रॉक ऑन' में अर्जुन रामपाल की एक्टिंग को सराहा गया। इस फिल्म के लिए अर्जुन रामपाल को नेशनल अवॉर्ड के साथ ही फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला।

साल 2010 में आई फिल्म 'हाउसफुल' भी सफल रही। अर्जन रामपाल ने साल 2006 में फिल्म 'आई सी यू' बनाई। हालांकि यह फिल्म असफल रही थी।

आमिर खान के विवादित बयान पर जैकी श्रॉफ ने दिया शानदार जवाब

इन दिनों अर्जुन रामपाल 'रॉक ऑन' के सीक्वल की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी। बीते कुछ समय में अर्जुन और सुजैन खान की रिलेशनशिप भी खासी चर्चा में रही हैं।

अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर जेसिया भी एक सफल मॉडल रह चुकी हैं। इस कपल की दो बेटियां हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.