अर्जुन कपूर ने भी शर्म छोड़कर उतार दी शर्ट, फोटो हुई वायरल
अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो शर्टलेस नजर आ रहे हैं। अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।
मुंबई। अर्जुन कपूर भी अपने 'गुरु' के नक्शेकदम पर चलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने भी अपनी 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए शर्ट उतार दी है। अर्जुन को बॉलीवुड के लिए तैयार करने वाले सलमान खान हैं। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो शर्टलेस नजर आ रहे हैं।
दरअसल, अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के लिए बास्केटबॉल की प्रैक्टिस करने में जुटे हुए हैं। इस दौरान उन्हें काफी फिजिकल वर्क करना पड़ रहा है। ऐसे में वह शर्ट उतार कर ही प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में अर्जुन के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।
Practice sleep practice sleep repeat & repeat !!! #basketball #halfgirlfriend pic.twitter.com/f8wALUFTHX
— Arjun Kapoor (@arjunk26) May 24, 2016
अर्जुन ने शर्टलेस फोटो के साथ कैप्शन लिखा, 'प्रैक्टिस, सोना, प्रैक्टिस, सोना और रिपीट! बास्केटबॉल। हाफ गर्लफ्रेंड।' बता दें कि 'हॉफ गर्लफ्रेंड' लेखक चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित है। ये उपन्यास भी 'हॉफ गर्लफ्रेंड' के नाम पर ही है।
अनुष्का शर्मा नहीं, ये बॉलीवुड एक्ट्रेस है विराट का पहला प्यार
यह पहली बार नहीं है जब अर्जुन कपूर किसी ऐडप्टेशन प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इससे पहले भी चेतन भगत के उपन्यास '2 स्टेट्स: द स्टोरी ऑफ माई मैरिज' पर बनी फिल्म '2 स्टेट्स' में अर्जुन कपूर काम कर चुके हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट नजर आई थीं।