Move to Jagran APP

अर्जुन कपूर अपनी पहली प्रेमिका के साथ काम करने को बेकरार!

सैफ अली खान से शादी करने के बाद भी करीना कपूर के चाहने वालों की लिस्‍ट पर कोई असर नहीं पड़ा है। बॉलीवुड के नए एक्‍टर्स भी उन पर फिदा हैं। आलिया भट्ट के साथ्‍ा डेटिंग कर रहे सिद्धार्थ मल्‍होत्रा उनके साथ काम करने की इच्‍छा जता चुके हैं और

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Tue, 05 May 2015 02:21 PM (IST)Updated: Tue, 05 May 2015 03:38 PM (IST)
अर्जुन कपूर अपनी पहली प्रेमिका के साथ काम करने को बेकरार!

मुंबई। सैफ अली खान से शादी करने के बाद भी करीना कपूर के चाहने वालों की लिस्ट पर कोई असर नहीं पड़ा है। बॉलीवुड के नए एक्टर्स भी उन पर फिदा हैं। आलिया भट्ट के साथ्ा डेटिंग कर रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके साथ काम करने की इच्छा जता चुके हैं और अर्जुन कपूर ने तो सोशल मीडिया पर उन्हें अपना पहला प्यार बताकर चौंका ही दिया है। वह भी करीना कपूर के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करने को बेकरार हैं।

loksabha election banner

सिद्धार्थ और आलिया ने शादी कर फैलाई सनसनी!

वैसे हाल ही में दोनों के एक साथ फिल्म में काम करने की खबर भी सामने आई थी, मगर बाद में यह सिर्फ अफवाह निकली। करीना कपूर के बारे में अर्जुन कपूर ने कहा है कि सही मायने में वह ही उनका पहला प्यार थीं। अर्जुन कपूर कुछ दिनों पहले अपनी कजिन सोनम कपूर के साथ एक इंवेट में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली आए थे। इस दौरान करीना कपूर से भी उनकी मुलाकात हुई थी।

ये क्या...रणबीर-कट्रीना इसी महीने करने वाले हैं सगाई!

अर्जुन कपूर ने करीना कपूर के साथ खूब मस्ती की थी अौर दोनों की एक साथ की कई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। अब देखते हैं उनकी करीना कपूर के साथ काम करने की इच्छा पूरी हो पाती है या नहीं। वैसे मानना पड़ेगा शादी के बाद भी करीना कपूर का जलवा बरकरार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.