'हाफ गर्लफ्रेंड' के सेट पर अर्जुन कपूर के इन मजेदार दोस्तों ने दिया सरप्राइज
हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। उनकी बर्थडे पार्टी में चारचांद लगाने के लिए उनके दो खास दोस्तों ने 'हाफ गर्लफ्रेंड' से सेट पर उन्हें सरप्राइज दिया।
नई दिल्ली। अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 31वां जन्मदिन भी मनाया। उनकी को-स्टार श्रद्धा कपूर ने उनके चेहरे पर जमकर केक लगाया, लेकिन इस बर्थडे सेलिब्रेशन का मजा तब और दोगुना हो गया जब अर्जुन के इन दो खास दोस्तों ने ली पार्टी में एंट्री। इस फोटो में आपको देख कर अंदाजा लग ही जाएगा कि अर्जुन अपने इन खास दोस्त सिड और स्कार्ट के साथ कितने खुश हैं।
'बेफिक्रा' में दिशा पटानी के साथ देखिए टागर श्रॉफ का ये जबरदस्त डांस
दरअसल अर्जुन के ये दो दोस्त फिल्म आईसएज कोलिसियन कोर्स में नजर आएंगे। एक कार्टून फिल्म है जो 22 जुलाई को रिलीज होगी। अर्जुन इस फिल्म में लीड कैरेक्टर बक का वॉयस ओवर दे रहे हैं। फिल्म में बक दुनिया पर हो रहे एस्ट्रॉयड हमलों से बाकी जानवरों का बचाने की कहानी पर आधारित है।
वरुण के साथ इस फिल्म में आईटम नंबर करती नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा!
सिड और स्कार्ट ने सेट का पूरा माहौल बदलकर रख दिया। अर्जुन ने भी अपने दोनों खास दोस्तों से पूरी कास्ट से मिलवाया और बॉलिवुड फिल्म की शूटिंग कैसे होती है इससे भी रूबरू कराया।