Move to Jagran APP

अर्जुन कपूर की 'हरकतों' पर भड़के 'हाफ गर्लफ्रेंड' के डायरेक्‍टर मोहित सूरी

दिल्‍ली शेड्यूल में अर्जुन कपूर शूटिंग के बाद फाइव स्‍टार होटल में पार्टी करने के लिए निकल जाते थे। अर्जुन की ये पार्टियां देर रात तक चलती थीं।

By Tilak RajEdited By: Published: Tue, 30 Aug 2016 09:22 AM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 09:39 AM (IST)
अर्जुन कपूर की 'हरकतों' पर भड़के 'हाफ गर्लफ्रेंड' के डायरेक्‍टर मोहित सूरी

नई दिल्ली। अर्जुन कपूर एक स्टार किड हैं। इसलिए उनमें स्टार किड वाली कई आदतें हैं। अर्जुन की ये आदतें 'हाफ गर्लफ्रेंड' के डायरेक्टर मोहित सूरी को बेहद परेशान कर रही हैं। सुनते हैं कि दोनों के बीच काफी बहस हुई, बात झगड़े तक पहुंच गई थी।

loksabha election banner

फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' के पहले शेड्यूल की शूटिंग दिल्ली में हुई थी। स्पॉटब्वॉय.कॉम की खबर के मुताबिक, दिल्ली में फिल्म की शूटिंग के दौरान मोहित सूरी, अर्जुन से काफी खफा नजर आए। मोहित, अर्जुन की रोजाना होने वाली पार्टियों और शूटिंग के दौरान दिए जाने वाले रीटेक से परेशान हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: 'मुबारका' में अर्जुन कपूर करेंगे बहन की इस एक्ट्रेस दोस्त के साथ रोमांस!

अगर ये अर्जुन के सेट पर सिर्फ देर से आने की बात होती, तो मोहित इस बात को नजरअंदाज कर देते। लेकिन बात अर्जुन की परफॉर्मेंस से जुड़ी हुई थी, जिसका असर फिल्म पर भी पड़ रहा था। इसलिए मोहित अपने आप को रोक नहीं पाए और अर्जुन को सुना दी।

दरअसल, दिल्ली शेड्यूल में अर्जुन कपूर शूटिंग के बाद फाइव स्टार होटल में पार्टी करने के लिए निकल जाते थे। अर्जुन की ये पार्टियां देर रात तक चलती थीं। एक पार्टी का खर्चा लगभग एक लाख रुपये तक आता था। अर्जुन की इन लेट नाइट पार्टियों के कारण वह सुबह देरी से सेट पर पहुंचते थे। इस दौरान उनकी परफॉर्मेंस भी खराब हो जाती थी। यह सिलसिला जब कई दिनों तक चलता रहा, तो मोहित ने अर्जुन से बात की। ये बात बहस और फिर झगड़े तक पहुंच गई।

वैसे, अब 'हाफ गर्लफ्रेंड' का दूसरा शेड्यूल केपटाइउन में शूट हो चुका है। लेकिन इतना जरूर है कि दिल्ली में हुई बहस की यादें अब भी ताजा होंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.