अनुष्का शर्मा का दमदार 'सुल्तान' लुक देखकर हो जाएंगे चित!
'सुल्तान' में सलमान खान का फर्स्ट लुक और फिल्म का टीजर जारी करने के बाद मेकर्स ने आखिरकार अनुष्का शर्मा का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है।
मुंबई (मिड-डे)। 'सुल्तान' में सलमान खान का फर्स्ट लुक और फिल्म का टीजर जारी करने के बाद मेकर्स ने आखिरकार अनुष्का शर्मा का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है। फर्स्ट लुक में अनुष्का शर्मा भी मैदान में दंगल करते हुए नजर आ रही हैं।
दीपिका ने कर ली सगाई, हेमा मालिनी ने दी ट्विटर पर बधाई
अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का ये जानदार पोस्टर अपलोड किया है। इसमें अनुष्का अपने विरोधी पुरुष पहलवान को चित करते हुए नजर आ रही हैं।
Here’s presenting #AARFA @SultanTheMovie pic.twitter.com/7XFjsfUE47
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) April 29, 2016
सलमान खान के अपोजिट 'सुल्तान' में अनुष्का ने एक रेसरल आरफा का किरदार निभाया है। अनुष्का ने इस फिल्म में अपना किरदार निभाने के लिए काफी मेहनत की है। उन्हें छह हफ्तों तक पहलवानी का प्रशिक्षण लेना पड़ा। इस दौरान उन्होंने जिम में भी काफी पसीना बहाया। तब जाकर वो फिल्म में दंगल करने उतरीं।
'मंकी' की हो जाएंगी बिपाशा, आज मेहंदी सेरेमनी, कल है शादी
फिल्म 'सुल्तान' को आदित्य चोपड़ा यश राज बैनर के तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। अली अब्बास जफ फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म ईद के मौके पर 8 जुलाई को रिलीज हो रही है।