सफलता को दिमाग पर और असफलता का दिल पर नहीं लेतीं अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड में डेब्यू उन्होंने शाहरुख खान के अपोजिट 'रब ने बना दी जोड़ी' से किया था।
नई दिल्ली(आईएएनएस)। अनुष्का शर्मा को बॉलीवुड में डेब्यू किए लगभग आठ साल हो गए हैं। इस दौरान जहां उन्होंने 'रब ने बना दी जोड़ी', 'पीके' और हाल ही में 'सुल्तान' जैसी फिल्में दीं, वहीं 'बॉम्बे वेल्वेट' और 'मटरू की बिजली का मंंडोला' जैसी फिल्में भी उनके खाते में आईं। अनुष्का अब प्रोड्यूसर भी बन गई हैं, लेकिन सफलता और असफलता उनके डेडिकेशन को प्रभावित नहीं करती है।
अनुष्का शर्मा ने बताया, 'मेरी फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई। लेकिन मैं ऐसी शख्स हूं, जो सफलता को दिमाग पर और असफलता को दिल पर नहीं लेती। मेरा मानना है कि बॉलीवुड में रहने के लिए ऐसा स्वभाव होना बेहद जरूरी है, क्योंकि यहां चीज स्थाई कभी नहीं रहती हैं। ये बात जितनी जल्दी समझ में आ जाए उतना अच्छा है। अगर आपको यह अहसास हो जाता है कि कोई भी चीज स्थाई नहीं है, तो आप उसे मजबूती से नहीं पकड़ते हैं।'
अमिताभ बच्चन का बेटा होने के बावजूद इतना बुरा वक्त झेल चुके अभिषेक
अनुष्का ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो बॉलीवुड के तीनों खान्स के साथ काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड में डेब्यू उन्होंने शाहरुख खान के अपोजिट 'रब ने बना दी जोड़ी' से किया था। इसके बाद 'पीके' में आमिर खान के साथ काम किया और हाल ही में सलमान खान के साथ 'सुल्तान' में दो-दो हाथ किए। लेकिन अनुष्का कहती हैं, 'मुझे इन बातों से फर्क नहीं पढ़ता है। अगर मैं ऐसे सोचने लगी, तो काम करना मुश्किल हो जाएगा। मैं सिर्फ अपने काम पर ध्यान देती हूं।'
एक्टिंग के साथ अब अनुष्का फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। इन दिनों वह अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'फिल्लौरी' पर काम कर रही हैं। इसमें अनुष्का के अपोजिट दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे। दिलजीत पिछले दिनों फिल्म 'उड़ता पंजाब' में भी नजर आए थे।
नहीं सुधरे कॉमेडियन तन्मय भट्ट, अब उड़ाया प्रियंका चोपड़ा का मजाक!