अनुष्का-विराट आए साथ नजर, फैन ने शेयर की ये खूबसूरत फोटो
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की फैन ने सोशल साइट पर दोनों की एक फोटो शेयर की है, जिसमें इनके चेहरे की स्माइल ये बताने के लिए काफी है कि सब कुछ ठीक है।
नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की ये मुस्कुराहट देखकर ये तो साफ हो गया है कि दोनों के बीच अब सब कुछ ठीक है। दोनों एक-दूसरे के साथ कई जगहों पर भी नजर आते हैं। हाल ही में दोनोंं आईपीएल के दौरान साथ देखे गए, तो अब इनकी एक फैन ने सोशल साइट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ अनुष्का और विराट नजर आ रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा खाती हैं ये 'गंदी चीज', खोला सेक्सी फिगर का राज!
अनुष्का और विराट ने ब्रेकअप के बाद अपने रिश्ते को दूसरा मौका दिया है। दोनों के ब्रेकअप ने इनके फैंस को काफी निराश कर दिया था। हालांकि ये साफ नहीं हो पाया की दोनों के बीच दूरियों की असल वजह क्या थी। खैर, हो भी हो अब दोनों पास आ गए हैं, यही काफी है। इनका ये रिश्ता ऐसे ही बरकरार रहे इनके प्रशंसक तो बस यही चाहते हैं।
OMG...सुलभ शौचालय का नाम रखा ऋषि कपूर पर...
विराट इन दिनों आईपीए में काफी व्यस्त हैं, लेकिन गर्लफ्रेंड अनुष्का के लिए वो समय निकाल ही लेते हैं। फोटो में दोनों का कई जगहों पर साथ-साथ नजर आना ये साफ कर ही रहा है। अनुष्का भी इन दिनों काफी व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग खत्म की है, तो इन दिनों वो खुद के निर्देशन में बन रही फिल्म 'फिल्लौरी' की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वो अभिनय भी करती नजर आएंगी।