रिश्तों की खिलखिलाहट के बीच एक हो गए विराट और अनुष्का, Photos
इस तरह की भी ख़बरें रही हैं कि चार जनवरी को दोनों मुंबई के बांद्रा कोर्ट में रजिस्टर मैरिज भी कर सकते हैं। हालांकि इसकी संभावना कम ही है क्योंकि पांच जनवरी से दक्षिण अफ्रीका दौरा शुरू होगा।
मुंबई। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड की ख़ूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, सोमवार को इटली में शादी के बंधन में बंध गए। परम्परागत रीति-रिवाजों के साथ दोनों ने सात फेरे लिए और साथ ही क्रिकेट-सिनेमा 'गठबंधन' की पुरानी परंपरा के नए सूत्रधार हो गए।
इटली के एक रिसोर्ट में में उनकी शादी की रस्में हुई। शादी में सिर्फ दोनों परिवार के लोग और बेहद करीबी रिश्तेदार मौजूद थे। दोनों सपरिवार आठ दिसंबर को इटली के लिए रवाना हुए थे। शादी के बाद दोनों ने अपने अपने ट्विटर हैंडल से इस ख़ुशी का दुनिया के सामने इज़हार किया। विराट ने लिखा - आज हमने एक दूसरे से प्यार के बंधन में बंधे रहने का वचन लिया। इस बात की जानकारी देते हुए हमें बेहद ख़ुशी है। परिवार, दोस्तों और चाहने वालों ने इस ख़ूबसूरत दिन को और स्पेशल बना दिया। हमारे इस सफर में बने रहने के लिए बहुत धन्यवाद।
Today we have promised each other to be bound in love for ever. We are truly blessed to share the news with you.This beautiful day will be made more special with the love and support of our family of fans & well wishers. Thank you for being such an important part of our journey. pic.twitter.com/aobTUwMNAK— Virat Kohli (@imVkohli) December 11, 2017
उधर अनुष्का ने मिसेज़ विराट कोहली बनने का पहला सबूत देते हुए उन्हीं शब्दों को दोहराया है बस तस्वीर बदल दी है।
Today we have promised each other to be bound in love forever. We are truly blessed to share the news with you. This beautiful day will be made more special with the love and support of our family of fans & well wishers. Thank you for being such an important part of our journey. pic.twitter.com/Scobdiqk7l— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) December 11, 2017
अनुष्का के साथ विराट का रिश्ता लगभग तीन साल पहले तब शुरू हुआ, जब दोनों ने एक एड फिल्म में साथ काम किया था।
यह भी पढ़ें:रब ने बना दी इटली में जोड़ी, शादी के बंधन में बंधे अनुष्का और विराट
साल 2015 में सबसे पहले आइपीएल मैचों में विराट की बेंगलुरु टीम के मुकाबलों में अनुष्का को दर्शक दीर्घा में देखा गया। दोनों के रिश्तों पर मुहर तब लगी, जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर थी। तब किसी फैन ने ऑकलैंड में रात में दोनों की साथ घूमते हुए तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया में पोस्ट की थीं। बाद में विश्वकप में विराट के खराब प्रदर्शन के लिए सोशल मीडिया में अनुष्का को दोषी ठहराया गया था। इस पर विराट बौखला गए थे। कहते हैं थोड़े मनमुटाव के बाद तीन महीने के भीतर फिर दोनों अच्छे दोस्त बन गए और अब जीवन साथी।