अनुराग कश्यप की कुछ तस्वीरें आई हैं, देखिये और समझिये
इस खबर के बारे में अनुराग कश्यप की तरफ से अब तक कुछ भी नहीं कहा गया है इसलिए फिलहाल जब तक अपने रिश्तों के बारे में अनुराग शब्दों में बयां नहीं करते , ये तस्वीरें देखिये।
मुंबई। अपनी तरह का अलग सिनेमा बनाने वाले अनुराग कश्यप पिछले कुछ दिनों से सुर्ख़ियों में नहीं थे क्योंकि वो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की कहानी पर काम कर रहे हैं। वो कहां थे ये तो पता नहीं लेकिन जहां भी थे वहां से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट की है और ऐसा करते ही उन्हें वायरल होने में वक़्त नहीं लगा।
अनुराग की ये तस्वीरें उनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट हैं। बहुत करीब होने के एहसास के साथ। किसी में लिखा है- लव। किसी में लिखा है - ब्यूटी एन्ड द बीस्ट , जिसमें ब्यूटी वो हैं। तस्वीरें बड़ी तेज़ी से वायरल हो रही हैं और साथ ही ये ख़बर भी कि 44 साल का ये फिल्ममेकर किसी के प्यार में गिरफ्तार हो गया है।
अनुराग के साथ जिस लड़की की नजदीकियों वाली तस्वीर है उसका नाम 23 साल की शुभ्रा शेट्टी बताया गया है। ख़बरों में ये भी कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को एक साल से डेट कर रहे हैं और अब अनुराग ने उनके बीच की ख़ास दोस्ती को सार्वजानिक किया है।
यह भी पढ़ें:Box Office:शुआई जिआओ बाबा, एक और रिकॉर्ड बनाएंगे गीता बबीता के पापा
अनुराग का उनकी पहली पत्नी के साथ 2009 में डिवोर्स हो गया था और दोनों की एक बेटी है। बाद में अनुराग ने अभिनेत्री कल्कि कोचिलिन से शादी की लेकिन 2015 में दोनों ने तलाक ले लिया। इस खबर के बारे में अनुराग कश्यप की तरफ से अब तक कुछ भी नहीं कहा गया है इसलिए फिलहाल जब तक अपने रिश्तों के बारे में अनुराग शब्दों में बयां नहीं करते , ये तस्वीरें देखिये।