अंकित ने कहा, 'मैंने कुछ नहीं किया, मुझे फंसाया जा रहा है'
मुंबई। आशिकी 2 के सिंगर अंकित तिवारी ने खुद पर लगे बलात्कार के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि, उन्हें फंसाने की कोशिश हो रही है। उन्हें झुठे आरोपों में घेरा जा रहा है।
मुंबई। आशिकी 2 के सिंगर अंकित तिवारी ने खुद पर लगे बलात्कार के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि, उन्हें फंसाने की कोशिश हो रही है। उन्हें झुठे आरोपों में घेरा जा रहा है।
अंकित को मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने रेप के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है। अंकित को 12 मई तक पुलिस हिरासत में रहना है। अंकित के बड़े भाई अंकुर को भी पीड़िता को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें जमानत मिल गई है। अंकित ने पुलिस को अपने बयान में कहा कि, उनका कोई कसूर नहीं है। उन्हें जबरन फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि, 'मेरे माता-पिता को जब पता चला कि लड़की तलाकशुदा है और उसका एक बच्चा भी है, तो उन लोगों ने मुझे उससे दूर रहने की सलाह दी और इस रिश्ते को आगे बढ़ाने से रोका। इसके बाद ही लड़की ने मुझपर ये सब आरोप लगाए हैं।'
गौरतलब है कि अंकित पिछले दो साल से एक एडवरटाइजिंग प्रोफेशनल से रिश्ते में हैं। दोनों शादी भी करना चाहते थे। गुरुवार को पुलिस ने दोनों भाई के बयान दर्ज किए। अंकित ने आशिकी टू में सुन रहा है न तु ये गाना गाकर खूब सफलता हासिल की है।