'मिस्टर इंडिया 2' में दिखेगी इस पिता-बेटे की जोड़ी!
1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' जबरदस्त हिट रही थी और अनिल कपूर व श्रीदेवी की कैमेस्ट्री ने तो पर्दे पर आग ही लगा दी थी। 1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' जबरदस्त हिट रही थी और अनिल कपूर व श्रीदेवी की कैमेस्ट्री ने तो पर्दे पर आग ही लगा दी थी।
नई दिल्ली। जब से प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने 'मिस्टर इंडिया' का सीक्वल बनाने की उत्सुकता दिखाई है, तब से यह फिल्म अपने स्टार कास्ट को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। खास तौर से लीड रोल को लेकर कि आखिर कौन अनिल कपूर की जगह लेगा। खैर, जोरदार चर्चा है कि 'मिस्टर इंडिया 2' में कोई और नहीं बल्कि अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर लीड रोल निभाएंगे, जिनकी फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में एंट्री हो चुकी है और इतना ही नहीं अब तो एक और उत्सुकता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है।
जी हां, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सुनने में आया है कि 'मिस्टर इंडिया 2' में अनिल कपूर भी होंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वो इस फिल्म में हर्षवर्धन के पिता का रोल निभाते नजर आएंगे। ऐसे में इस असल पिता-बेटे की जोड़ी को पर्दे पर एक साथ देखना और भी काफी दिलचस्प होगा।
यह भी पढ़ें- अफेयर की अटकलों के बीच फरहान अख्तर से श्रद्धा कपूर इस कारण हुईं नाराज!
1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' जबरदस्त हिट रही थी और अनिल कपूर व श्रीदेवी की कैमेस्ट्री ने तो पर्दे पर आग ही लगा दी थी। वहीं मोगैम्बो के रोल में अमरीश पुरी को कौन भुला सकता है। अब देखते हैं अगर हर्षवर्धन को मौका मिलता है कि वो रोल के साथ कितना न्याय कर पाते हैं, क्योंकि पिता अनिल के साथ तुलना होना लाजिमी है। वैसे अपनी पहली फिल्म से वो लोगों को काफी इंप्रेस कर चुके हैं और दूसरी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- 'शिवाय' की हीरोइन के सलमान खान के साथ हैं ऐसे संबंध