Exclusive:हर्षवर्धन का ये काम कभी नहीं करते पापा अनिल कपूर
गौरतलब है कि अनिल कपूर ने बेटे से पहले अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ काम कर लिया है। चाचा भतीजा फिल्म 'मुबारकां' में साथ आने वाले हैं।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। अनिल कपूर ने साफ़ साफ़ कहा है कि वो अपने बेटे हर्षवर्धन को फिल्में चुनने में कभी मदद नहीं कर सकते लेकिन बेटे के साथ काम जरूर करेंगे।
हर्ष ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्ज़्या से बॉलीवुड में कदम रखा लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई। मुंबई में एक कार्यक्रम में अनिल से जब ये पूछा गया कि क्या वो अपने बेटे को भी फिल्में चुनने में मदद करते होंगे, तो अनिल कपूर ने कहा " मैं हर्षवर्धन कपूर के साथ जल्द फिल्मों में नजर आऊंगा। हर्षवर्धन कपूर को कौन सी फिल्म करनी चाहिए ये उन्हें मैं नहीं बता सकता। मैं हर्षवर्धन कपूर के लिए फिल्में नहीं चुन सकता। मैंने कभी भी किसी के लिए भी किसी भी फिल्म का चुनाव नहीं किया है और मुझे लगता है कोई कर भी नहीं सकता है। फिल्में और फैशन जैसी चीजें व्यक्तिगत होती है। मैं इन्हें यही सुझाव दूंगा कि वह दुनिया के अच्छे निर्देशकों के साथ काम करें। उसे अच्छी स्क्रिप्ट करनी चाहिए।" इस मौके पर अनिल कपूर ने यह भी कहा कि वह जल्द हर्षवर्धन कपूर के साथ फिल्म में काम करने वाले हैं लेकिन फिल्म को लेकर कोई खुलासा नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ें:चीन में चली आमिर और छोरियों की कलाकारी , पहले दिन दंगल की इतनी कमाई
गौरतलब है कि अनिल कपूर ने बेटे से पहले अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ काम कर लिया है। चाचा भतीजा फिल्म 'मुबारकां' में साथ आने वाले हैं।