Move to Jagran APP

बारात में जब अनिल कपूर एक बार फिर बने लखन, देखिये वीडियो

अनिल जहां भी जाते हैं उनसे इस गाने पर नाचने की फ़रमाइश ज़रूर की जाती है और यह तो घर की शादी है, यहां नाचना तो बनता है बॉस!

By ShikhasEdited By: Published: Tue, 28 Feb 2017 06:23 PM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 06:40 PM (IST)
बारात में जब अनिल कपूर एक बार फिर बने लखन, देखिये वीडियो
बारात में जब अनिल कपूर एक बार फिर बने लखन, देखिये वीडियो

मुंबई। वन टू का फोर और फॉर टू का वन! एक बार फिर अनिल कपूर बन गए लखन और जम कर दिखा रहे हैं अपने झकास मूव्स! जी हां, एक बार फिर अनिल कपूर को हमने गाने माय नेम इस लखन पर डांस करते हुए देखा और यह वीडियो खुद उनकी बेटी रेहा कपूर ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है।

loksabha election banner

दरअसल, अनिल अपने पूरे कपूर खानदान के साथ एक फैमिली वेडिंग पर गए हुए हैं। जहां बाराती बने अनिल कपूर मोहित मारवाह के साथ अपने पॉपुलर गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक बार फिर लखन बने अनिल का यह वीडियो आपको भी देखना होगा, है न? यहां देखिये - 

वैसे, अनिल जहां भी जाते हैं उनसे इस गाने पर नाचने की फ़रमाइश ज़रूर की जाती है और यह तो घर की शादी है, यहां नाचना तो बनता है बॉस! पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर कपूर खानदान की इस वेडिंग आउटिंग की तस्वीरें वायरल हो रही है। इस शादी में सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, रेहा कपूर, श्री देवी, बोनी कपूर और उनकी बेटियां जहान्वी और ख़ुशी कपूर भी शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.