सलमान खान के पड़ोसी बने अनिल कपूर
अभिनेता अनिल कपूर और बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अब पड़ोसी बन गए हैं। जी हां सूत्रों ने बताया कि दोनों ने मुंबई में टर्नर रोड के बांद्रा अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदे हैं। हालांकि दोनों की ओर से इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हुई है।
मुंबई,(जिगर शाह)। अभिनेता अनिल कपूर और बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अब पड़ोसी बन गए हैं। जी हां सूत्रों ने बताया कि दोनों ने मुंबई में टर्नर रोड के बांद्रा अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदे हैं। हालांकि दोनों की ओर से इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हुई है।
पढ़ें : सलमान की सलाह अपनी उम्र बढ़ाकर बताओ : अनिल कपूर
सूत्रों ने बताया कि सलमान खान और अनिल कपूर दोनों ने बांद्रा अपार्टमेंट में 25 से 30 करोड़ रुपये देकर फ्लैट खरीदे हैं। यहीं नहीं दोनों ने एक ही बिल्डिंग में घर लिए हैं। दोनों के घर की ओर एक ही सीढि़यां जाती हैं और मजे की बात तो ये है कि दोनों अपार्टमेंट की सेम जगहों पर अपनी कार पार्क भी कर सकते हैं।
गौरतलब है कि इन दिनों अनिल कपूर अपने टीवी शो 24 को लेकर व्यस्त हैं और सलमान खान अपने टीवी शो बिग बॉस को लेकर काफी चर्चा में हैं। (मिड डे)
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर