अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक
अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। बिग बी ने कहा कि उनके पेज पर सेक्स साइट्स के लिंक शेयर किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने हैकर को भी ऐसा न करने की हिदायत दी है। बिग बी ने
मुंबई। अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। बिग बी ने कहा कि उनके पेज पर सेक्स साइट्स के लिंक शेयर किए जा रहे हैं।
साथ ही उन्होंने हैकर को भी ऐसा न करने की हिदायत दी है। बिग बी ने ट्वीट किया, 'मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। सेक्स साइट्स को फॉलो करने के लिए लिंक शेयर किए जा रहे हैं। ऐसा जो भी कर रहा है, किसी और के साथ करो। मुझे इसकी जरूरत नहीं है।'
T 1980 -WHOA !..My Twitter handle hacked ! Sex sites planted as 'following' ! Whoever did this, try someone else, buddy, I don't need this !
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 31, 2015
इससे पहले एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का अकाउंट भी हैक हो चुका है।
वहीं कुछ दिनों पहले दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन आइएसआइएस ने 'न्यूजवीक' नामक एक अमेरिकी पत्रिका का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया था। इस अकाउंट के जरिये लिखे अपने संदेश में आइएस ने अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा को धमकी दी थी।