ये क्या! बिग बी का सिक्योरिटी ऑफिसर करने लगा हॉलीवुड एक्टर की सुरक्षा
हॉलीवुड स्टार एलिजा वुड बुधवार को ही मुंबई पहुंचे। उनकी सुरक्षा के लिए बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने सुरक्षा अधिकारी को एक दिन की छुट्टी दी, ताकि वो वुड की सुरक्षा का इंतजाम कर सकें।
मुंबई। हॉलीवुड स्टार एलिजा वुड बुधवार को ही मुंबई पहुंचे। उनकी सुरक्षा के लिए बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने सुरक्षा अधिकारी को एक दिन की छुट्टी दी, ताकि वो वुड की सुरक्षा का इंतजाम कर सकें।
वैसे तो यह खबर पिछले महीने ही आ गई थी कि हॉलीवुड एक्टर-म्यूजिशियन एलिजा वुड भारत का दौरा करने वाले हैं। लेकिन चिंता उनकी सुरक्षा को लेकर थी। मुंबई पहुंचने के बाद वुड दिल्ली और हैदराबाद भी जाएंगे। इस दौरान उनका डीजे ग्रुप वुडन विज्डन भी साथ होगा।
देखें वीडियो, शिल्पा ने गुस्से में रिपोर्टर को मारने के लिए उठा लिया माइक!
वुड जब मुंबई पहुंचे तो उनकी सुरक्षा में अमिताभ बच्चन के सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र शिंदे भी नजर आए। कहा जा रहा है कि इस बात के लिए अमिताभ बच्चन ने ही जितेंद्र शिंदे की एजेंसी को निर्देशित किया था।
सूत्र ने बताया, 'अमिताभ बच्चन जैसे ही घर से बाहर निकलते हैं, वैसे ही जितेंद्र बिग बी की सुरक्षा में लग जाते हैं। लेकिन बाद में यह तय हुआ कि गुरुवार को जितेंद्र ही वुड की सुरक्षा में होंगे। इसलिए जितेंद्र सुबह से ही फाइव स्टार होटल पहुंच गए थे, जहां पर हॉलीवुड स्टार वुड ठहरे थे। इसके बाद वो उनको बंगाली फूड रेस्त्रां लेकर गए जहां पर वुड ने लंच किया।
'प्यार का पंचनामा 2' का ट्रेलर रिलीज, मजेदार डायलॉग्स की है भरमार
खबरी ने बताया, 'वुड जब मीडिया से बात करने के लिए अंधेरी पहुंचे, तब भी और जब परफॉर्म करने जूहू क्लब पहुंचे तब भी जितेंद्र उनके साथ ही मौजूद थे।'
एलिजा शुक्रवार को दिल्ली में होंगे। इसके बाद वो हैदराबाद के लिए उड़ान भरेंगे। सोमवार को पुनः मुंबई लौटेंगे। यहां तीन दिन रुकेंगे। इस दौरान बिग बी और वूड की मुलाकात होगी।
अर्जुन कपूर को है पूरा भरोसा, लोगों को जरूर पसंद आएगी यह फिल्म
सूत्र ने बताया 'बिग बी को वूड बॉलीवुड के नाम से जानते हैं। वो उनके बहुत बड़े फैन हैं। वूड सिटी नाइट क्लब में परफॉर्म करने के दौरान अमिताभ के ही पुराने गानों को मिक्स भी करेंगे। यह इच्छा वुड ने खुद जाहिर की है।'
जितेंद्र शिंदे ने बताया 'वुड के आने की खबर पहले से ही थी। जब वो मुंबई पहुंचे तो पूरा दिन मैं अपनी टीम के साथ उन्हीं की सुरक्षा में व्यस्त था।'