सोशल मीडिया पर इस शख्स ने मचाई हलचल, बांग्लादेश का है ये सुपरस्टार
सोशल मीडिया पर बांग्लादेश के इस शख्स ने हलचल मचा रखी हैं। बांग्लादेश में इसको सुपरस्टार माना जाता है।
नई दिल्ली। बांग्लादेश का ये शख्स देखने में बेशक साधारण सा है, लेकिन इसके लुक पर मत जाइए। क्योंकि इन दिनों बांग्लादेश का ये शख्स सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। अब आप सोच रहे होंगे आखिर कौन है ये शख्स और क्या है सोशल मीडिया पर इसके छानें की वजह। तो चलिए आपकी जिग्यासा पर लगाते हैं विराम।
नव्या नवेली के बॉलीवुड डेब्यू पर बोलीं श्वेता बच्चन
इस शख्स का पूरा नाम अशरफुल आलम सईद है जोकि मॉडल के साथ एक्टर भी हैं। बांग्लादेश के बोगरा जिला में रहने वाले आलम ने 500 से ज्यादा गानों को प्रोड्यूस किया है,और कई म्यूजिक अल्बम में भी वो दिखाई दे चुके हैं।
बांग्लादेश में उन्हें सुपरस्टार कहा जाता है। लड़कियां उनके हुनर की दीवानी हैं। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए वो लंबी कतार में भी लगने से गुरेज नहीं करती।
करीना को पैदा हुआ बेटा , फिर उड़ी अफ़वाह , फिर हुआ खंडन
पिछले कुछ महीनों से अलोम की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। हालांकि इंडिया में अलोम को कम ही लोग जानते हैं। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के प्लेयर भी अलोम के फैन हैं। बता दें गरीब परिवार में जन्में अलोम ने पढ़ाई छोड़कर सीडी और कैसेट्स बेचने का काम शुरू किया। हालांकि बाद में सीडी का बिजनेस नहीं चला तो उन्होंने केबल नेटवर्क के बिजनेस मे हाथ आजमाया और इसके साथ ही वो कई म्यूजिक एलबम में भी अपने जलवे बिखेर चुके हैं।