करण जौहर के साथ फ़िल्म करने से इंकार कर सकते हैं वरूण धवन
वरूण को उम्मीद है कि बद्रीनाथ की दुल्हनिया दर्शकों के कनेक्ट करेगी, जिस तरह हंपटी शर्मा की दुल्हनिया ने किया था।
मुंबई। करण जौहर ने भले ही वरूण धवन और आलिया भट्ट को स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से बॉलीवुड में लांच किया हो, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि करण जो भी फ़िल्म कहेंगे, वरूण उसके लिए तैयार हो जाएंगे। वरूण ने साफ़ कहा है कि अगर फ़िल्म पसंद नहीं आएगी तो वो करण को साफ़ ना बोल देंगे।
वरूण और आलिया आज कल अपनी फ़िल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के प्रमोशन में बिज़ी हैं। वरूण ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- ''बद्रीनाथ की दुल्हनिया को बनाने में क़रीब डेढ़ साल का वक़्त लगा है। हमने किसी भी चीज़ के लिए समझौता नहीं किया। हम दोनों करियर में मजबूत स्थिति में हैं। हम कोई भी फ़िल्म सिर्फ़ करने के लिए नहीं करेंगे, चाहे जो इसे बना रहा हो। करण के साथ हमारी रिलेशनशिप कंफ़र्टेबिल है। अगर हमें कुछ पसंद नहीं होगा तो हम मना कर देंगे। उन्होंने वो विकल्प खुला रखा है। लेकिन करण हमें कभी ऐसा कुछ ऑफ़र नहीं करेंगे जो बहुत अच्छा ना हो।''
इसे भी पढ़ें- विदेशियों को ख़ूब पसंद आ रही है लिपस्टिक..., भारत में है 'बैन'
आलिया के साथ वरूण की तीसरी फ़िल्म है और उनके डेडिकेशन से वो काफी प्रभावित हैं। वरूण ने कहा- ''ये किसी भी चीज़ के लिए समझौता नहीं करती। इसकी कोशिश रहती है कि सब परफेक्ट हो और सिर्फ़ इसके साथ नहीं, बल्कि फ़िल्म में सबके साथ। फ़िल्म में हमें एक सीन फिर शूट करना पड़ा क्योंकि ये ख़ुश नहीं थी।''
इसे भी पढ़ें- श्रद्धा कपूर ने बताया आमिर और शाह रूख़ ख़ान के बीच फ़र्क़
वरूण को उम्मीद है कि बद्रीनाथ की दुल्हनिया दर्शकों के कनेक्ट करेगी, जिस तरह हंपटी शर्मा की दुल्हनिया ने किया था। 10 मार्च को रिलीज़ हो रही फ़िल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है।