अक्षय कुमार भी आए चेन्नई बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए आगे
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी अब तमिलनाडु में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। अक्षय ने राहत कार्य के लिए एक करोड़ रुपये दिए हैं।
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी अब तमिलनाडु में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। अक्षय ने राहत कार्य के लिए एक करोड़ रुपये दिए हैं।
'बाहुबली 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर
बता दें कि अक्षय ने ये पैसे मुख्यमंत्री राहत कोष में नहीं दिए हैं। उन्होंने ये पैसे भूमिका ट्रस्ट को दिए हैं। ये ट्रस्ट तमिलनाडु में भारी बारिश शुरू होने के बाद से लगतार लोगों को खाना बनाकर बांट रहा है। इससे पहले शाहरुख खान भी बाढ़ पीडि़तों के लिए एक करोड़ रुपये का दान दे चुके हैं।
बताया जा रहा है कि बाढ़ से पिछले एक महीने में अब तक तमिलनाडु में लगभग 269 लोगों की मौत हो चुकी है।