Move to Jagran APP

संयुक्त राष्ट्र के अभियान से जुड़े अक्षय, रितिक और रहमान

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, रितिक रोशन और ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान संयुक्त राष्ट्र के एक महत्वाकांक्षी अभियान से जुड़े हैं। सतत विकास लक्ष्यों को लेकर वैश्विक स्तर पर जागरुकता बढ़ाना इस अभियान का मकसद है। इस महीने के आखिर में संयुक्त राष्ट्र की एक उच्च स्तरीय बैठक में इन

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2015 10:57 AM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2015 11:40 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र के अभियान से जुड़े अक्षय, रितिक और रहमान

मुंबई। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, रितिक रोशन और ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान संयुक्त राष्ट्र के एक महत्वाकांक्षी अभियान से जुड़े हैं। सतत विकास लक्ष्यों को लेकर वैश्विक स्तर पर जागरुकता बढ़ाना इस अभियान का मकसद है। इस महीने के आखिर में संयुक्त राष्ट्र की एक उच्च स्तरीय बैठक में इन लक्ष्यों को स्वीकार किया जाएगा।

loksabha election banner

अब राखी सावंत ने इंद्राणी मुखर्जी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

भारतीय कलाकार इस अभियान में नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई, बिल एवं मिलंडा गेट्स, ऑस्कर विजेता अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप और प्रोफेसर स्टीफन हॉकिंग सहित कई लोकप्रिय हस्तियों, कंपनियों और नागरिक सामाजिक समूहों के साथ काम करेंगे। सात दिनों में ये लोग सात अरब लोगों को संदेश देंगे कि 'यह समय विश्व को बदलने का है।'

ऐश्वर्या की फिल्म 'जज्बा' के गाने का टीजर रिलीज, देखें वीडियो

यह अभियान फिल्म निर्माता रिचर्ड कर्टिस द्वारा शुरू किया गया है। भारत में इंडियन सुपर लीग टीमें चेन्नईयन एफसी और एफसी पुणे सिटी के खिलाड़ी भी इसका समर्थन कर रहे हैं। रिलायंस समूह, ईबे इंडिया, सीआईआई जैसी संस्थाएं भी अभियान का सक्रिय समर्थन कर रही हैं।

म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव का निधन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.