तो अजय देवगन इनके साथ मनाएंगे अपना बर्थ डे!
बेहद शांत जन्मदिन मनाने वाले अजय देवगन अपना जन्मदिन परिवार के साथ मनाने के लिए 'दृश्यम' की शूटिंग से छुट्टी ले कर मुंबई आए हैं। वो घर पर ही पत्नी काजोल और बच्चों के साथ इसे सेलिब्रेट करेंगे।
मुंबई। कल यानि 2 अप्रैल को अजय देवगन का 46वां बर्थ डे है और वो इसे परिवार के साथ मनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने काम से छुट्टी ली है।
करण को लेकर हुआ बिपाशा और जेनिफर के बीच कैटफाइट!
अजय इन दिनों गोवा में निशिकांत कामत की फिल्म 'दृश्यम' की शूटिंग कर रहे हैं। वो अपना बर्थ डे मनाने के लिए वहां से मुंबई पहुंच चुके हैं।
सूत्र ने बताया, 'अजय देवगन को पार्टी करना पसंद नहीं है इसलिए उनके जुहू स्थित घर पर शांत जश्न होगा। वो पत्नी काजोल, बच्चे युग और न्यासा के साथ वक्त बिताएंगे। न्यासा का जन्मदिन भी इसी महीने की 20 तारीख को आता है, तो अजय के जन्मदिन से ही इसकी उलटी गिनती शुरू हो जाती है। 11 साल की न्यासा को कुकिंग बेहद पसंद है, इसलिए हो सकता है कि वो अपने पापा को कुछ खास डिश बनाकर खिलाएं। अजय की बहनें और उनके दोस्त भी घर पर आएंगे।'
अपनी ही फिल्म में नहीं दिखेंगी अनुष्का!
खबरी के मुताबिक पत्नी और बच्चों के साथ वक्त बिताने के बाद एक्टर 'दृश्यम' की शूटिंग के लिए हैदराबाद रवाना होंगे। सूत्र ने बताया, 'जल्द ही काजोल भी रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' के लिए काम शुरू करेंगी। लेकिन तब तक एक्टर के लिए ये फैमिली टाइम है।'
अजय देवगन को पसंद नहीं है कि उनके जन्मदिन को इतनी तवज्जो दी जाए। वो तो अपना बर्थडे केक भी बच्चों से कटवाते हैं। 2012 में 'सन ऑफ सरदार' की शूटिंग के दौरान फिल्म की कास्ट और क्रू ने एक्टर से सेट पर जबरन केक कटवाया था, क्योंकि ये उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म जो थी।