Move to Jagran APP

सचिन तेंदुलकर के गाने के बाद अब विनोद कांबली करेंगे रैप

विनोद ने यह भी कहा कि, इस सॉन्ग में लाइफ के सभी पहलुओं को कवर किया गया है।

By Rahul soniEdited By: Published: Wed, 19 Apr 2017 09:21 PM (IST)Updated: Wed, 19 Apr 2017 09:22 PM (IST)
सचिन तेंदुलकर के गाने के बाद अब विनोद कांबली करेंगे रैप
सचिन तेंदुलकर के गाने के बाद अब विनोद कांबली करेंगे रैप

मुंबई। क्रिकेट के भगवान कहलाए जाने वाले सचिन तेंदुलकर द्वारा गाया गया सॉन्ग 'क्रिकेट वाली बीट' तो आपने सुना ही होगा। अब पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली भी एेसा ही कुछ करने जा रहे हैं। जी हां आप सही समझे। विनोद सिंगिंग डेब्यू करने वाले हैं।

loksabha election banner

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली अब कुछ नया करने जा रहे हैं। वो अपनी आवाज को आजमाने वाले हैं। आपको याद दिला दें कि कुछ दिन पहले सचिन तेंदुलकर का सॉन्ग सोनू निगम के साथ 'क्रिकेट वाली गली' आया था और अब विनोद कांबली भी इसी राह पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। विनोद कांबली ने गाना गाने की पूरी तैयारी कर ली है। वो सिंगिंग डेब्यू करने वाले हैं। वो अपना म्यूजिकल सिंगल रिलीज़ करेंगे जिसका टीचर रिलीज़ किया जा चुका है। यह गाना मराठी में है जिसका टाइटल 'असा मी मी असा' है। इसमें कांबली रैप करते हुए भी नज़र आएंगे।

यह भी पढ़ें: सायरा बानो को राजकपूर और विक्रम गोखले को वी शांताराम पुरस्कार

आपको बता दें कि, इस मराठी सॉन्ग के लिए कांबली ने मुंबई की डिफरेंट लोकेशंस पर शूट किया है। विनोद ने बताया, इस म्यूजिक वीडियो के लिए डायरेक्टर जैनेंद्र बक्शी और राहुल ने मुझे अप्रोच किया था। हमारा आइडिया महाराष्ट्रीयन फोक एंगल के तहत सॉन्ग तैयार करना था। विनोद ने यह भी कहा कि, इस सॉन्ग में लाइफ के सभी पहलुओं को कवर किया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.