पाक सिंगर अदनान सामी को मिल सकती है भारत की नागरिकता
पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी को भारत सरकार नागरिकता दे सकती है। फिलहाल अदनान सामी को भारत में अगले आदेश (अनिश्चित अवधि) तक रहने की छूट दी गई है। वैसे सूत्रों की मानें तो उन्हें भविष्य में भारत की नागरिकता मिल सकती है।
मुंबई। पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी को भारत सरकार नागरिकता दे सकती है। फिलहाल अदनान सामी को भारत में अगले आदेश (अनिश्चित अवधि) तक रहने की छूट दी गई है। वैसे सूत्रों की मानें तो उन्हें भविष्य में भारत की नागरिकता मिल सकती है।
कपिल शर्मा कहीं 'दूल्हा' तो नहीं बन गए?
लाहौर में जन्मे अदनाम ने 26 मई को गृह मंत्रालय के सामने अपील की थी कि मानवीय आधार पर उन्हें भारत में रहने की इजाजत दी जाए। वैसे यह बात ध्यान देने वाली है कि यूपीए सरकार ने अदनान की वीजा अवधि बढ़ाई थी तो उस वक्त बीजेपी ने इसका विरोध किया था।
सलमान खान और गौतम गंभीर जल्द बनने वाले हैं रिश्तेदार
अदनान के पास कनाडा की भी नागरिकता है। कानून के मुताबिक, अगर उन्हें भारत में रहना है तो कनाडा का पासपोर्ट जमा कराना होगा, क्योंकि भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है। इसके अलावा नागरिकता के लिए जरूरी भारत में लगातार रहने के नियम को वो पूरा कर चुके हैं।
वो यहां 11 साल से ज्यादा गुजार चुके हैं, क्योंकि एक साल की वैलिडिटी वाले टूरिस्ट वीजा पर 13 मार्च, 2001 को अदनान पहली बार भारत आए थे। यह वीजा उन्हें इस्लामाबाद स्थित इंडियन हाई कमीशन ने जारी किया था।अदनान के वीजा की अवधि समय-समय पर बढ़ाई जाती रही है।
ये कैसी अजीब मुश्किल में फंस गईं जैकलीन?
27 मई, 2010 को जारी किए गए उनके पाकिस्तानी वीजा की अवधि 26 मई, 2015 को खत्म हो गई थी। पाकिस्तान सरकार ने उनके पासपोर्ट को रिन्यू नहीं किया। इसके बाद उन्हें मजबूरन भारत में अपने प्रवास को कानूनी रूप देने के लिए भारत सरकार से संपर्क करना पड़ा।
सूत्रों के मुताबिक, 'सरकार उन्हें नागरिकता देना चाहती थी, लेकिन बीच में कुछ विवाद सामने आ गए। हालांकि भविष्य में उन्हें नागरिकता दी जा सकती है।' मंगलवार को लोकसभा में अदनान को भारत में रहने की छूट दिए जाने की जानकारी देते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री किरण रिजेजू ने कहा, 'विदेशी अधिनियम (एक्ट) के सेक्शन 3 के तहत उन्हें निवार्सन की कार्यवाहियों से छूट दी गई है। अगले आदेश तक यह छूट जारी रहेगी।'