Move to Jagran APP

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का निधन

जानकारी के मुताबिक, वे पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई में एक वेडिंग फंक्शन अटेंड करने गई थीं।

By Rahul soniEdited By: Published: Sun, 25 Feb 2018 02:58 AM (IST)Updated: Mon, 26 Feb 2018 11:54 AM (IST)
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का निधन
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का निधन

मुंबई। बॉलीवुड जगत से दुखद ख़बर है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार को दुबई में निधन हो गया । बताया जा रहा है कि, उन्हें का मैसिव कार्डियक अरेस्ट हुआ। 

loksabha election banner

फिल्म इंडस्ट्री ने एक प्रसिद्ध अभिनेत्री को खो दिया है। ख़बर के मुताबिक बोनी कपूर की पत्नी और मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, वे पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई में एक वेडिंग फंक्शन अटेंड करने गई थीं। लेकिन वहां, पर अभी कुछ देर पहले उन्हें अचानक मैसिव कार्डियक अरेस्ट हुआ और वे नहीं रही। जानकारी मिली है कि, श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्ववी इसलिए दुबई नहीं गई क्योंकि वे अपनी आने वाली फिल्म धड़क को लेकर व्यस्त हैं। 

यह भी पढ़ें: Trending Taimur: क्यूटनेस के बाद अब तैमूर की ‘चोटी’ चर्चा में

श्रीदेवी 54 साल की थी। पिछले साल उनकी फिल्म मॉम आई थी। आपको बता दें कि, श्रीदेवी ने फिल्मों में अपने अभिनय से हमेशा प्रभावित किया। श्रीदेवी ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। धीरे-धीरे फिल्में करते हुए एक मुकाम पर वो फीमेल सुपरस्टार बन गई थीं। श्रीदेवी ने मिस्टर इंडिया, चांदनी, नगीना जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद 2012 में उन्होंने फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से फिल्मों में सफलता पूर्वक कम बैककिया था।  सरकार ने उन्हें 2013 में पद्मश्री से भी नवाजा था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.