गोवा में वरुण धवन को मिल गई है नई कंपनी
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों गोवा में हैं। मसला है फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग का। गोवा में शाहरुख खान की फिल्म के कुछ सीन शूट होने हैं। इस सिलसिले में वरुण धवन भी यहां मौजूद हैं। यह बात उन्होंने ही अपने फैंस के साथ टि्वटर पर शेयर की है।
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों गोवा में हैं। मसला है फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग का। गोवा में शाहरुख खान की फिल्म के कुछ सीन शूट होने हैं।
इस सिलसिले में वरुण धवन भी यहां मौजूद हैं। यह बात उन्होंने ही अपने फैंस के साथ टि्वटर पर शेयर की है।
अनिल कपूर होंगे गोवा फिल्म फेस्टिवल के मुख्य अतिथि
वरुण ने लिखा, 'फिर से गोवा में हूं। ये बिलकुल घर लौटने जैसा है।' यहां पर वरुण को एक शानदार कंपनी भी मिल रही है। इसका फोटो भी वरुण ने शेयर की है। ये कंपनी है 'देवानंद साहब की ऑटोबायोग्राफी' की।
Back to #goa. Feels like a second home now. Also have amazing company pic.twitter.com/ed7caE71Tm
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) November 3, 2015
जी हां, इसका एक फोटो वरुण धवन ने शेयर भी किया है। देवानंद साहब की ऑटोबायग्राफी का नाम है 'रोमांसिंग विद लाइफ'। वरुण इसे ही पढ़कर अपना समय बिता रहे हैं।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही 'दिलवाले' में शाहरुख खान, काजोल और कृति सैनन लीड रोल्स में हैं।