एबीसीडी-2 का डांसर नीलेश दुष्कर्म में गिरफ्तार
मानसिक रूप से कमजोर 14 वर्षीया किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में मुंबई पुलिस ने फिल्म 'एबीसीडी-2' में अतिरिक्त डांसर की भूमिका निभाने वाले नीलेश नीरभावने को घाटकोपर इलाके से गिरफ्तार किया है। मामले में 25 जून को एफआइआर दर्ज हुई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता से सार्वजनिक
सागर राजपूत (मिड-डे), मुंबई। मानसिक रूप से कमजोर 14 वर्षीया किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में मुंबई पुलिस ने फिल्म 'एबीसीडी-2' में अतिरिक्त डांसर की भूमिका निभाने वाले नीलेश नीरभावने को घाटकोपर इलाके से गिरफ्तार किया है। मामले में 25 जून को एफआइआर दर्ज हुई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता से सार्वजनिक शौचालय और अन्य निर्जन स्थानों पर दुष्कर्म किया है।
हॉलीवुड सितारों से ज्यादा कमाते हैं अमिताभ
यह मामला तब सामने आया, जब पीड़िता की शिक्षिका ने किशोरी के व्यवहार में अंतर देख उससे कारण पूछा। इसके बाद शिक्षिका ने घटना की जानकारी पीडि़ता के माता-पिता को दी। पीडि़ता ने शिकायत में कहा है कि मई में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया।
टीवी एक्टर का हुआ भयानक एक्सीडेंट, हालत बेहद गंभीर
पुलिस उपायुक्त विनय कुमार राठौड़ (जोन-7) ने बताया कि पीड़िता ने बताया कि उससे तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। हमने एक आरोपी को पकड़कर पूछताछ की, लेकिन वह बेगुनाह निकला, इसलिए उसे छोड़ दिया गया। बाद में नीरभावने को गिरफ्तार किया गया।
श्रद्धा कपूर पर वरुण धवन का हुआ ऐसा असर कि...!
उन्होंने बताया कि नीरभावने ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। डांसर नीरभावने के खिलाफ पॉस्को सहित आइपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।