दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला 'ए फ्लाइंग जट' का जादू
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनीं फिल्म ए फ्लाइंग जट बाक्स ऑफिस पर अच्छा प्रर्दशन नहीं दिखा पाई।
नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'ए फ्लाइंग जट' उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। जन्माष्टमी के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने गुरुवार को 7.10 करोड़ तो वहीं अगले दिन फिल्म की कमाई का ग्राफ नीचे आ गया, शुक्रवार को फिल्म ने मात्र 6 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म ने दो दिनों में 13.10 करोड़ रुपए ही कमाई।
शाहरुख के लिए ये दीवानगी इस फैन को पड़ी भारी, जाना पड़ा जेल
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीट कर फिल्म की कमाई का आकड़ा दिया है। टाइगर इस फिल्म में सुपर हीरो के रोल में नजर आ रहे हैं।
#AFlyingJatt remains low on Fri... Sat + Sun are crucial days... Thu [Janmashtami] 7.10 cr, Fri 6 cr. Total: ₹ 13.10 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) 27 अगस्त 2016
'क्वांटिको' सीजन 2 के टीजर में देखिए प्रियंका चोपड़ा का बिंदास लुक
फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने किया है। फिल्म में टाइगर के साथ जैकलिन फर्नांडिस रोमांस करती नजर आ रही हैं। फिल्म में के के मेनन और अमृता सिंह भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं।